फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   South actor santhanam share video with tiger at petting zoo twitter calls it animal abuse

Santhanam: साउथ अभिनेता ने शेयर किया बाघ के साथ वीडियो, पशु दुर्व्यवहार के लिए यूजर्स ने की आलोचना

Mon, 26 Dec 2022 05:31 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 26 Dec 2022 05:31 PM IST
सार

साउथ अभिनेता संथानम के लेटेस्ट वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया है। दरअसल साझा किए गए वीडियो में अभिनेता को एक बाघ के  साथ खेलते देखा जा सकता है। जिसके बाद यूजर्स पशु दुर्व्यवहार के लिए उनकी आलोचना कर रहे हैं।

विज्ञापन
South actor santhanam share video with tiger at petting  zoo twitter calls it animal abuse
बाघ के साथ अभिनेता संथानम - फोटो : twitter

विस्तार

दक्षिण भारतीय अभिनेता संथानम को फिल्मों और टीवी शोज में काम करने के लिए जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिससे इंटरनेट पर हंगामा खड़ा हो गया है। इस वीडियो में अभिनेता एक चिड़ियाघर में एक बाघ के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

Vijay Devarakonda: अगर आप भी हैं विजय के 100 में से एक जबरा फैन, तो मिलेगा इस शानदार जगह पर घूमने का मौका

विज्ञापन

बाघ की पूछ पकड़ते नजर आए अभिनेता
अभिनेता संथानम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बाघ के साथ जो वीडियो साझा किया है, उसमें वह कैजुअल टी-शर्ट और शॉर्ट्स में एक शांत बैठे हुए  बाघ के पास नजर आ रहे हैं, जो लगभग सोने की स्थिति में है। वीडियो में अभिनेता को पहले बाघ को सहलाते देखा जा सकता है और फिर वह उसकी पूछ पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो में एक  परिचारिका बाघ को जगाने के लिए उसके सिर पर छोटे से डंडे से मारता करता है। जिसके बाद यकायक परेशान हो बाघ जाग जाता है। यूजर्स को अभिनेता का ये व्यवहार बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है और इसके बाद कई यूजर्स ने ट्विटर पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
 

पशु दुर्व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए यूजर्स ने की आलोचना
ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स पशु दुर्व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए अभिनेता को जमकर खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं और उन्हें जानवरों के प्रति क्रूर बता रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, "सोए हुए जानवर को सिर पर मारने में क्या मजाक है भाई?" वहीं दूसरे ने लिखा, "यह किस तरह का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है? क्या आपको एहसास है कि आप पशु दुर्व्यवहार को प्रोत्साहित कर रहे हैं।" इसी तरह से एक अन्य ने लिखा, "डरावना। आप जानवरों के प्रति क्रूरता को बढ़ावा दे रहे हैं और दुर्व्यवहार को सामान्य कर रहे हैं। अपने प्रशंसकों के लिए यह एक बुरी मिसाल कायम करना है।" बाकी यूजर्स भी भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed