फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood directors prefer bihar for shooting beside uttar pradesh

उत्तर पद्रेश से हो रहा बॉलीवुड डायरेक्टर्स का मोहभंग, बिहार में बनने जा रही हैं ये 5 बड़ी फिल्में

Tue, 11 Dec 2018 08:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
bollywood directors prefer bihar for shooting beside uttar pradesh
bollywood celebrities - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश को पूरी तरह मथ चुके हिंदी सिनेमा के फिल्म निर्माताओं का अगला निशाना बिहार पर है। बिहार में हिंदी फिल्मों की शूटिंग इक्का-दुक्का ही होती रही है, लेकिन अब कम से कम पांच हिंदी फिल्में एक साथ बिहार की पृष्ठभूमि पर बन रही हैं और इन सबकी शूटिंग बिहार में या तो शुरू हो चुकी है या होने वाली है।

विज्ञापन


इन फिल्मों में सबसे पहली फिल्म ऋतिक रोशन की सुपर 30 होगी जो आईआईटी की कोचिंग देने वाले आनंद कुमार पर बन रही है। इसके बाद आएगी निर्माता निर्देशक नीरज पांडे की मशहूर किताब राइजिंग इंडिया पर बनने जा रही फिल्म।
विज्ञापन


नीरज पांडे अपनी एक और फिल्म चाणक्य की शूटिंग भी बिहार के कुछ हिस्सों में करने की तैयारी में हैं। प्रकाश झा भी बिहार की ही पृष्ठभूमि पर एक फिल्म बना रहे हैं और इसकी शूटिंग झारखंड और बिहार में शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पटना के पेपर सेटर माफिया पर भी एक फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है। इस सबके बीच खबर ये भी है कि बाहर सरकार ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को राज्य का यूथ आइकॉन बनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed