फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood director Aditya Dhar birthday on 12 march know about his movies love story with Yami Gautam

Aditya Dhar Birthday: आज है आदित्य धर का जन्मदिन, बतौर निर्देशक पहली फिल्म से मिली प्रसिद्धि, जानिए लव स्टोरी

Wed, 12 Mar 2025 07:00 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 12 Mar 2025 07:00 AM IST
सार

Aditya Dhar Happy Birthday: बॉलीवुड फिल्म निर्देशक, स्क्रिप्ट लेखक और निर्माता हैं आदित्य धर। आदित्य का आज 42वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कई दिलचस्प बातें...

विज्ञापन
Bollywood director Aditya Dhar birthday on 12 march know about his movies love story with Yami Gautam
आज है आदित्य धर का जन्मदिन-जानिए फिल्में और लव लाइफ - फोटो : इंस्टाग्राम@adityadharfilms

विस्तार

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्म की स्किप्ट और निर्देशन कर चुके आदित्य धर का आज जन्मदिन है। आदित्य का जन्म 12 मार्च 1983 को नई दिल्ली में हुआ था। आज आदित्य का 42वां जन्मदिन है। आइए जानते हैं उनसे जुड़े किस्से...
विज्ञापन

 

Bollywood director Aditya Dhar birthday on 12 march know about his movies love story with Yami Gautam
पहली फिल्म 'उरी' से मिली थी प्रसिद्धि - फोटो : इंस्टाग्राम@adityadharfilms
बतौर निर्देशक
बतौर निर्देशक आदित्य की पहली फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक थी। इस फिल्म से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली। यह फिल्म 2016 उरी हमले पर आधारित एक एक्शन फिल्म थी, जिसमें विक्की कौशल, यामी गौतम और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए आदित्य को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood director Aditya Dhar birthday on 12 march know about his movies love story with Yami Gautam
मल्टी स्टारर फिल्म बना रहे हैं आदित्य - फोटो : इंस्टाग्राम@adityadharfilms
मल्टी स्टारर फिल्म बना रहे हैं आदित्य
आदित्य धर अब एक एक मल्टी स्टारर फिल्म बना रहे हैं, जिममें रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना नजर आएंगे। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है। इस फिल्म से सभी स्टार कास्ट के लुक के साथ कैप्शन में लिखा था, 'फिल्मी सपने ऐसे ही बनते हैं। रणवीर सिंह, आदित्य धर द्वारा निर्देशित, जियो स्टूडियोज के बीच यह बहुप्रतीक्षित सहयोग आपको पहले कभी ना देखी गई शानदार कास्ट के साथ हैरान करने के लिए तैयार है।'

 
विज्ञापन

Bollywood director Aditya Dhar birthday on 12 march know about his movies love story with Yami Gautam
यामी-आदित्य की लव स्टोरी - फोटो : इंस्टाग्राम@adityadharfilms
यामी-आदित्य की लव स्टोरी
दरअसल, जिस निर्देशक के साथ यामी ने हिट फिल्म दी, उसी पर दिल हार बैठी थीं। यामी गौतम और आदित्य धर की लव स्टोरी 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के दौरान शुरू हुई थी। यामी फिल्म के दौरान निर्देशक आदित्य धर से मिलीं और उनके प्यार में पड़ गईं। उरी फिल्म में यामी ने जैस्मीन डी' अल्मेडा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका विक्की कौशल ने निभाया था। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। हिंदुस्तान टाइम्स के एक इंटरव्यू में यामी ने खुलासा किया कि उरी के प्रमोशन के दौरान वह आदित्य धर के प्यार में पड़ गई थीं। यामी ने कहा था, ''मैं कहूंगी कि शुरुआत 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के प्रमोशन के दौरान हुई थी। तभी हमने बात करना शुरू किया। मैं इसे डेटिंग नहीं कहूंगी, लेकिन हां, वह ऐसा समय था जब हमने एक-दूसरे के साथ बातचीत करना शुरू किया और दोस्ती शुरू हुई।''

Bollywood director Aditya Dhar birthday on 12 march know about his movies love story with Yami Gautam
आदित्य और यामी की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम@adityadharfilms
आदित्य और यामी गौतम की शादी
आदित्य एक कश्मीरी पंडित हैं। उन्होंने 4 जून 2021 को बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम से कश्मीरी रीति रिवाज के साथ शादी की थी। यामी और आदित्य की शादी के फंक्शन घर में ही हुए थे। 10 मई 2024 को, कपल के यहां छोटे बच्चे की किलकारी गूंजी। उन्होंने अपने बेटे का नाम 'वेदाविद' रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed