{"_id":"5fe33fc59412e40c6d523af8","slug":"bollywood-actress-meghna-roy-passed-away-due-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल भर से बीमार चल रही इस वरिष्ठ अभिनेत्री का निधन, दिल का दौरा पड़ने के बाद नहीं लौटीं सांसें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साल भर से बीमार चल रही इस वरिष्ठ अभिनेत्री का निधन, दिल का दौरा पड़ने के बाद नहीं लौटीं सांसें
Wed, 23 Dec 2020 06:32 PM IST
Mishra Mishra
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 23 Dec 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
मेघना रॉय
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी फिल्म ‘जय जय संतोषी मां’ में अपने अभिनय से वाहवाही बटोरने वाली अभिनेत्री मेघना रॉय का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसी महीने की आठ तारीख को उनके परिजनों ने उनका जन्मदिन सादगी के साथ मनाया था। मेघना पिछले साल भर से बीमार चल रही थीं।
विज्ञापन
मूल रूप से गुजराती फिल्मों में काम करने वाली मेघना रॉय ने कुछ हिंदी फिल्मों के अलाव हिट धारावाहिकों ‘एक महल हो सपनों का’, ‘तीन बहूरानियां’ जैसे धारावाहिकों में भी काम किया। पिछले एक साल से गंभीर रूप से बीमार चल रहीं मेघना रॉय को बुधवार की सुबह दिल का दौरा पड़ा और किसी भी तरह की चिकित्सकीय मदद उपलब्ध हो पाने से पहले ही उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में मेघना रॉय के लाखों प्रशंसक रहे हैं। जिन निर्माताओं और कलाकारों के साथ उन्होंने काम किया, उन्होंने मेघना को हमेशा एक खुशमिजाज इंसान के रूप में पाया। खाने पीने की शौकीन मेघना रॉय के तमाम अंगों ने हाल के दिनों में ठीक से काम करना बंद कर दिया। वह पिछले एक साल से बिस्तर पर ही थीं। गुजराती रंगमंच के कलाकारों के बीच भी मेघना काफी लोकप्रिय कलाकार रहीं।
विज्ञापन