फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actor Mohit Marwah and his wife Antara Motiwala blessed with baby Boy

Mohit Marwah: अभिनेता मोहित मारवाह के घर गूंजी किलकारी, पत्नी अंतरा ने दिया बेटे को जन्म

Sun, 02 Jul 2023 07:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 02 Jul 2023 07:26 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक नोट भी शेयर किया गया है, जिसमें इस बात को कंफर्म किया गया है। नोट में लिखा है. ''मोहित और अंतरा की ओर से यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उनके घर बेटे ने जन्म लिया है।''

विज्ञापन
Bollywood Actor Mohit Marwah and his wife Antara Motiwala blessed with baby Boy
मोहित और अंतरा मारवाह पहुंचे फैशन एंड डिजाइन वीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता मोहित मारवाह और उनकी पत्नी फैशन स्टाइलिस्ट अंतरा मोतीवाला फिर से माता पिता बन गए हैं। दोनों ने अपने घर में बेटे का स्वागत किया है। मोहित अर्जुन कपूर और सोनम कपूर के कजिन हैं। वहीं, अंतरा टीना अंबानी की भतीजी हैं। दोनों ने साल 2018 में सात फेरे लिए थे। दोनों की पहले से एक बेटी है और अब घर में एक और नन्हें सदस्य का आगमन हो गया है। 

विज्ञापन

Bigg Boss OTT: 'मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया', बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद आलिया का बड़ा दावा

विज्ञापन

मोहित के घर आईं खुशियां

सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक नोट भी शेयर किया गया है, जिसमें इस बात को कंफर्म किया गया है। नोट में लिखा है. ''मोहित और अंतरा की ओर से यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उनके घर बेटे ने जन्म लिया है।'' बता दें कि मोहित संदीप मारवाह और टीना मारवाह के बेटे हैं। कपूर खानदान के बाकी बच्चों की तरह उन्होंने भी एक्टिंग की दुनिया ही चुनी है। साल 2014 में उन्होंने फिल्म फगली से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म से कियारा आडवाणी ने भी अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वह राग देश में नजर आए थे जो 2017 में रिलीज हुई थी।    
Metro In Dino: मेट्रो इन दिनों पर आया बड़ा अपडेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

2018 में लिए थे सात फेरे

गौरतलब है कि मोहित और अंतरा ने 2018 में संयुक्त अरब अमीरात में एक भव्य समारोह में शादी की थी। उन्होंने अक्टूबर 2021 में बेटी थिया का स्वागत किया था। मोहित की मां रीना अभिनेता अनिल कपूर की बहन हैं। 
Konkona Sen Sharma: इंडस्ट्री में शुरुआती संघर्ष पर बात करती नजर आईं कोंकणा सेन शर्मा, कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed