फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss OTT 2 Aaliya Siddiqui Claims She Was Mentally Tortured at salman khan show read here

Bigg Boss OTT: 'मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया', बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद आलिया का बड़ा दावा

Sun, 02 Jul 2023 04:56 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 02 Jul 2023 04:56 PM IST
सार

हाल ही में आलिया सिद्दीकी को बिग बॉस ओटीटी 2 से बाहर निकाला गया है। मौजूदा सीजन से बाहर होने के कुछ दिनों बाद, आलिया सिद्दीकी ने बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 Aaliya Siddiqui Claims She Was Mentally Tortured at salman khan show read here
आलिया सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों लगातार मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है। हाल ही में आलिया सिद्दीकी को शो से बाहर निकाला गया है। मौजूदा सीजन से बाहर होने के कुछ दिनों बाद, आलिया सिद्दीकी ने उन दावों के बारे में बात की है, जिनमें कहा गया था कि, जब वह घर में थीं तब उन्होंने पीड़ित होने का नाटक किया था। आलिया ने जोर देकर कहा कि अगर उन्होंने ऐसा किया होता, तो वह पति के पैसे मांग रही होती और कहा कि पूजा भट्ट ही वह है, जो वास्तव में सलमान खान के शो में पीड़िता की भूमिका निभा रही हैं।

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2 Aaliya Siddiqui Claims She Was Mentally Tortured at salman khan show read here
आलिया सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आलिया को एक चौंकाने वाले मिडवीक इविक्शन में बाहर कर दिया गया था, जब सलमान ने लगातार बातचीत में नवाजुद्दीन सिद्दीकी से तलाक का मुद्दा उठाने के लिए उनकी आलोचना की थी। आलिया पेशे से एक फिल्म निर्माता हैं, लेकिन अपने पति अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ कानूनी लड़ाई के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं। आलिया को पहले बिग बॉस ओटीटी 2 में पूजा द्वारा नामांकित किया गया था, जिन्होंने कहा था कि उन्होंने बातचीत में अपने पति का जिक्र करके विक्टिम कार्ड खेला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2 Aaliya Siddiqui Claims She Was Mentally Tortured at salman khan show read here
आलिया सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान बताया, "मैं गेम जीतने के लिए अपना व्यक्तित्व कभी नहीं बदलूंगी। एक जगह मैं टूट गई और जब मैं घर से बाहर निकल रही थीं तो मुझे पैनिक अटैक आया। मुझे निशाना बनाया गया जैसा कि आमतौर पर रोजाना होता है। उन्होंने कहा,' मुझे मानसिक स्तर पर प्रताड़ित किया गया।'

The Diplomat: जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, क्या प्रभास की फिल्म से होगा क्लैश?

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2 Aaliya Siddiqui Claims She Was Mentally Tortured at salman khan show read here
आलिया सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी भी 'बेचारी' होने का दावा नहीं किया। आलिया ने कहा कि वह कभी भी असहाय व्यक्ति नहीं थीं और उनके अनुसार, उन्हें बिग बॉस में इसलिए लाया गया क्योंकि निर्माताओं को लगा कि वह एक फाइटर हैं और अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकती हैं और शायद यही कारण है कि वह शो में थीं। आलिया ने आगे कहा, "अगर मैं बेचारी होती तो अपने पति के खिलाफ केस कर देती, खूब पैसे कमाती।"

यह भी पढ़ें- Metro In Dino: मेट्रो इन दिनों पर आया बड़ा अपडेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed