फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bobby Deol wants his favourite Dillagi to re release in big screen news in hindi

Bobby Deol: 'दिल्लगी' को फिर से बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं बॉबी देओल, बोले- शानदार संगीत और फिल्म

Wed, 06 Nov 2024 12:41 PM IST
श्वेता महतो एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 06 Nov 2024 12:41 PM IST
सार

दिल्लगी के अलावा बॉबी देओल ने अपने अन्य फिल्मों को भी सिल्वर स्क्रीन पर देखने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि अन्य फिल्में भी सदाबहार हैं, क्योंकि लोगों को आज भी सोल्जर, गुप्त, बिच्छूके गाने पसंद आते हैं।

विज्ञापन
Bobby Deol wants his favourite Dillagi to re release in big screen news in hindi
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने अपने करियर में फिर से चढ़ाव देखा। उन्होंने अपनी पसंदीदा फिल्म 'दिल्लगी' (1999) को फिर एक बार बड़े पर्दे पर देखने की इच्छा व्यक्त की। इसके अलावा भी उन्होंने अपनी कुछ अन्य फिल्मों को सिल्वर स्क्रीम पर देखने की इच्छा जताई। मौजूदा समय में वे अपनी आने वाली फिल्म कंगुवा का प्रमोशन कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म के जरिए बॉबी देओल साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। 
विज्ञापन


बॉबी देओल की पसंदीदा फिल्म है दिल्लगी
मीडिया चैनल को दिए एक साक्षात्कार में बॉबी देओल ने बताया कि दिल्लगी उनकी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। उन्होंने कहा, कुछ फिल्में जो बॉक्स ऑफिस में अच्छा नहीं कर पातीं, वह आपके लिए कल्ट फिल्म बन जाती हैं। दर्शक अचानक से उन्हीं फिल्मों को पसंद करने लगते हैं जो बॉक्स ऑफिस में नहीं चल पाती हैं।इसलिए मैं चाहता हूं कि उनमें से कुछ फिल्में फिर से रिलीज हो। 
विज्ञापन


सनी देओल थे दिल्लगी के निर्देशक
55 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता ने कहा, "दिल्लगी मेरी पसंदीदा फिल्म है। मेरे भाई (सनी देओल) ने इसे निर्देशित किया। इसकी कहानी और संगीत शानदार थी और यह फिल्म निर्देशक के तौर पर उसकी (सनी देओल) पहली फिल्म थी। मुझे वह फिल्म बहुत पसंद है। इस वजह से नहीं कि इसे मेरे भाई ने निर्देशित किया है, बल्कि मुझे यह फिल्म इसके तरीके के कारण से पसंद है। मैं कामना करता हूं कि दर्शक इसे फिर से देखें।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्मों को फिर से रिलीज करने की इच्छा जताई
दिल्लगी के अलावा बॉबी देओल ने अपने अन्य फिल्मों को भी सिल्वर स्क्रीन पर देखने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा, "अन्य फिल्में भी सदाबहार हैं, क्योंकि लोगों को आज भी सोल्जर, गुप्त, बिच्छू के गाने पसंद आते हैं। 'करीब' भी एक शानदार फिल्म थी, लेकिन बाद में यह एक कल्ट क्लासिक बन गया। लोग आज भी इन फिल्मों के बारे में बात करते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि इन फिल्मों को फिर से रिलीज करना चाहिए।"


कंगुवा का प्रमोशन कर रहे बॉबी देओल
बता दें कि बॉबी देओल फिलहाल अपनी फिल्म 'कंगुवा' का प्रमोशन कर रहे हैं। यह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पहली फिल्म है। इसफिल्म में दिशा पटानी भी शामिल हैं और यह 14 नवंबर को रिलीज होगी।

Akansha Ranjan Kapoor: कौन हैं आकांक्षा रंजन कपूर? अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में किया वोट, आलिया से है खास नाता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed