{"_id":"5b9cd638867a557f70416765","slug":"blackbuck-poaching-case-saif-ali-khan-sonali-bendre-tabu-in-trouble-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला हिरण शिकार मामले में दोबारा बढ़ सकती हैं सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली की मुश्किलें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काला हिरण शिकार मामले में दोबारा बढ़ सकती हैं सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली की मुश्किलें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 15 Sep 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
Blackbuck poaching case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान अब भी काला हिरण शिकार मामले में फंसे हुए हैं और लगातार मामले की सुनवाई भी जोधपुर कोर्ट में चल रही है लेकिन सुनवाई में बाकी साथीयों को कोर्ट ने बरी कर दिया था। अब खबर आ रही है कि सैफ अली खान, नीलम और सोनाली बेंद्रे को बरी करने के फैसले के खिलाफ राजस्थान सरकार हाई कोर्ट में अपील करेगी ।
ANI के ट्वीट के मुताबिक प्रदेश सरकार राजस्थान हाई कोर्ट में काला हिरण शिकार मामले को लेकर सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तबु और नीलम कोठारी के खिलाफ अपील करने की तैयारी में है।
सलमान ने निचली अदालत के इस फैसले के विरुद्ध जिला व सेशन कोर्ट में अपील की थी। 7 अप्रैल को जिला एवं सेशन कोर्ट ने सलमान के खिलाफ सुनाई गई निचली अदालत की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी। फिलहाल सलमान अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं सोनाली बेंद्रे कैंसर का इलाज करवा रही हैं।
विज्ञापन
ANI के ट्वीट के मुताबिक प्रदेश सरकार राजस्थान हाई कोर्ट में काला हिरण शिकार मामले को लेकर सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तबु और नीलम कोठारी के खिलाफ अपील करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
बता दें कि इस साल 5 अप्रैल को जोधपुर सेशन कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने करीब दो दशक पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही सलमान पर 10 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया था। वहीं बाकी आरोपियों सैफ अली खान, नीलम, सोनाली, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया गया।Black buck poaching case: Rajasthan govt to appeal before the Rajasthan High Court against the acquittal of actors Sonali Bendre, Neelam Kothari and Tabu, Saif Ali Khan and others.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 15, 2018