फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Black Panther Star and stuntwoman Carrie Bernans critically injured in hit and run accident in New York

Carrie Bernans: ब्लैक पैंथर स्टार कैरी बर्नांस हादसे में बुरी तरह घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार

Wed, 03 Jan 2024 04:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 03 Jan 2024 04:30 PM IST
सार

ब्लैक पैंथर स्टार स्टंटवुमन कैरी बर्नांस को बीते सोमवार एक रेस्तरां के आउटडोर डाइनिंग एरिया में एक कार ने टक्कर मारी। इस हादसे में एक्ट्रेस बुरी तरह घायल हुई हैं। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Black Panther Star and stuntwoman Carrie Bernans critically injured in hit and run accident in New York
कैरी बर्नांस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्लैक पैंथर स्टार और स्टंटवुमन कैरी बर्नांस का नए साल के मौके पर एक्सीडेंट हो गया। अभिनेत्री की मां ने ये जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। कैरी बर्नांस न्यूयॉर्क में बीते सोमवार (एक जनवरी 2024) को हिट एंड रन एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गई हैं। हादसे में उनके कई कई फ्रैक्चर हुए हैं। साथ ही दांत टूट गए हैं। वे अभी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन

Saindhav: सैंधव का ट्रेलर जारी, बेटी को बचाने के लिए दिखी पिता की जद्दोजहद, वेंकटेश-नवाजुद्दीन ने मचाया धमाल
विज्ञापन


कार ने मारी थी टक्कर
29 वर्षीय कैरी बर्नांस हाल ही में मां बनी थीं। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, बच्चा उनके साथ नहीं था। सामने आई जानकारी के मुताबिक, कैरी बर्नांस को मैनहट्टन में एक रेस्तरां के आउटडोर डाइनिंग एरिया में एक ड्राइवर ने कार से टक्कर मारी। एक्ट्रेस को इसमें गंभीर चोट आई हैं। दुर्घटना में अभिनेत्री को कई फ्रैक्चर हुए हैं। फिलहाल वे अस्पताल में हैं और उनकी हालत स्थिर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ira Khan Wedding : Ira Khan के हाथ में रच रही मेहंदी, कोर्ट मैरिज के बाद Nupur संग लेंगी सात फेरे

मां ने बताया बेटी का हाल
अभिनेत्री के प्रतिनिधि की तरफ से ये पुष्टि की गई है कि हादसे के वक्त एक्ट्रेस का आठ माह का बच्चा उनके साथ नहीं था। कैरी बर्नांस की मां पेट्रीसिया ली ने भी एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। उन्होंने बेटी की जो तस्वीरें साझा की हैं, वे काफी भयावह हैं। उन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना खतरनाक था। तस्वीरों में कैरी का खून से लथपथ चेहरा नजर आ रहा है। चेहरे पर सूजन है और दांत टूटे हुए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Carrie Annie Bernans ✨ (@carriebernans)



मां बोलीं- कैरी के लिए प्रार्थना करें
एक्ट्रेस की मां ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है, 'वह अभी भी बहुत दर्द में है। वह इस समय किसी की कॉल नहीं ले पा रही है। लेकिन, आप सभी के मैसेज उसे ताकत दे रहे हैं। यह एक दर्दनाक घटना थी। कृपया आप सभी कैरी के लिए प्रार्थना करें। वह बहुत दर्द में है, लेकिन ठीक हो रही है। आप सभी के प्यार और सहयोग के लिए तहे दिल से शुक्रिया। कैरी अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में है'। कैरी के फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं।
Ayodhya ke Shriram: म्यूजिक वीडियो 'अयोध्या के श्रीराम' में अपनी आवाज देंगे रवि किशन, गाने की रिकॉर्डिंग आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed