फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   BJP MLA Somendra Tomar filed case against jila gorakhpur director Vinod Tiwari

जिला गोरखपुर के खिलाफ उतरे भाजपा विधायक, फिल्म बंद होने के बावजूद कराया केस

Wed, 01 Aug 2018 06:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 01 Aug 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Somendra Tomar filed case against jila gorakhpur director Vinod Tiwari
‘जिला गोरखपुर’का पोस्टर रिलीज होने के 24 घंटे बाद ही निर्माता ने फिल्म बंद होने की घोषणा कर दी थी, इसके बावजूद फिल्म के निर्माता समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मेरठ में भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर ने मेडिकल थाने में फिल्म के निर्माता-निर्देशक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बीते दिन हिंदू युवा वाहिनी ने गाजियाबाद में फिल्म के पोस्टर पर आपत्ति जताते हुए निर्माता समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। 

हिंदू युवा वाहिनी के नोएडा महानगर मीडिया प्रभारी विक्रांत शर्मा ने सेक्टर-24 थाने में दी शिकायत में कहा था कि साधु छवि के व्यक्तित्व के हाथ में पिस्टल दिखाकर फिल्म निर्माता ने उनकी छवि धूमिल की है, इसलिए संगठन ने फिल्म निर्माता और फाइनेंसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। 
विज्ञापन


पोस्टर में मुख्यमंत्री की तरह दिखने वाले एक व्यक्ति को दिखाया गया है और उसमें संबंधित व्यक्ति के हाथ में पिस्टल दिखाई गई है, जिस पर संगठन के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए शिकायत दी है।  -पंकज पंत, इंस्पेक्टर, थाना सेक्टर-24
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ में भी निर्माता के खिलाफ एफआईआर
मेरठ दक्षिण से भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ को दी तहरीर में आरोप लगाया कि जिस तरह से पोस्टर दिखाया गया है, उससे समाज में गलत संदेश जाता है। पोस्टर से समाज को बांटने और हिन्दुत्व को लेकर गलत संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रात को ही मेडिकल थाने में फिल्म के निर्माता निर्देशक विनोद तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
 

BJP MLA Somendra Tomar filed case against jila gorakhpur director Vinod Tiwari
सोमेंद्र तोमर
पोस्टर रिलीज के 24 घंटे के बीच ही बंद कर दी थी फिल्म

28 जुलाई को 'जिला गोरखपुर' का पोस्टर रिलीज होते ही जिस तरह से सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त रिएक्शन आया। पोस्टर में मुख्यमंत्री की तरह दिखने वाले एक व्यक्ति को दिखाया गया और उसमें संबंधित व्यक्ति के हाथ में पिस्टल दिखाई गई। सोशल मीडिया पर ये बात वायरल हो गई कि 'जिला गोरखपुर' योगी आदित्यनाथ की बायोपिक है। 29 जुलाई को निर्माता-निर्देशक विनोद तिवारी ने देश और समाज हित में फिल्म बंद करने की घोषणा कर दी।


ये है विनोद तिवारी का ट्वीट
"समस्त देशवासियों को मैं ये सूचित करता हूं कि मेरी फिल्म 'जिला गोरखपुर' की घोषणा के तुरंत बाद जन साधारण के द्वारा सोशल मीडिया में दी गई समीक्षा से मुझे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसके बारे में स्वतः विभिन्न प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं, जिनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नही है किंतु इन कयासों और दुष्प्रचारों से जन साधारण की भावनाएं अवश्य आहत हो रही हैं. चूंकि मेरा उद्देश्य न तो किसी की भावनाओ को आहत करना है ना ही समाज मे किसी प्रकार का विद्वेष फैलाना है. अतः देश तथा समाज के हित में इस प्रोजेक्ट को मैं बंद करने जा रहा हूं."
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed