Bigg Boss 16: अपने इस दोस्त की वजह से बिग बॉस 16 से बाहर निकल आईं सुंबुल? जानिए पूरी सच्चाई
फहमान और सुंबुल टीवी शो 'इमली' में साथ नजर आ चुके हैं। शो में दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी अभिनेत्री सुंबुल तौकीर खान इन दिनों चर्चा में हैं। वह बिग बॉस के घर से बाहर आ चुकी हैं। बता दें कि 'बिग बॉस 16' में सुंबुल को दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब जब वह घर से बाहर हो गई हैं तो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। वह लगातार फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियो शेयर कर रही हैं। इस बीच उनका नया वीडियो सामने आया है। इसमें वह अपने दोस्त और को-स्टार फहमान खान के साथ देखी जा रही हैं।
बता दें कि फहमान खान ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक-दूसरे से मिलकर दोनों किस कदर खुश हैं। दोनों सड़क किनारे खड़े हैं। फहमान कह रहे है, 'हां जी कि हाल? आ गई लड़की बाहर। ये देखो... क्या रे कैसा रहा अंदर?' इसके बाद सुंबुल जवाब देती हैं और कहती हैं, 'बहुत अच्छा रहा। बहुत मजा आया।' इसके आगे वीडियो में फहमान कहते दिख रहे हैं, 'मैं बार-बार बोलता था कि जीतकर आएगी और अगर नहीं जीतेगी तो जल्दी मिलेगी।' फहमान की इस बात पर सुंबुल प्यार भरा गुस्सा जताते हुए कहती हैं, 'तूने जो इतना मैनिफेस्ट किया है। तेरे मेनिफेस्टेशन की वजह से मैं पहले आ गई।'
बता दें कि फहमान और सुंबुल टीवी शो 'इमली' में साथ नजर आ चुके हैं। शो में दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली। इनके बीच की अंडरस्टैंडिंग देख दर्शकों ने इनकी डेटिंग के कयास लगाने शुरू कर दिए। इसके अलावा फहमान बिग बॉस 16 में भी सुंबुल से मिलने गए थे। रियलिटी शो में भी दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग रही, जिसके बाद एक बार फिर इनके अफेयर की खबर उड़ी। हालांकि, अभी तक दोनों ने इस तरह की अफवाहों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस फिर यह अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो बात है।
Kangana Ranaut: फिल्म माफिया के खिलाफ कंगना ने फिर उगला जहर, लंबे-चौड़े पोस्ट से दी घर में घुसकर मारने की धमकी
हालिया वीडियो पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'हाय दईया! किसी की नजर न लगे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह होती है असली पार्टनर वाली बॉन्डिंग। अल्लाह खुश रखे।' एक यूजर ने लिखा, 'चार महीने बाद सुंबुल इतनी खुश हुई है। दोनों कितने प्यारे लग रहे हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'इन्होंने यह वीडियो हमारे लिए बनाई है और दिल खुश कर दिया।'
Bollywood: पाकिस्तान के इन कलाकारों के साथ बॉलीवुड के एक्टर्स ने किया हॉलीवुड डेब्यू, दिखा अलग अंदाज