फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhuvan Bam will come bollywood Debue film Plus Minus with Divya Dutta

बड़े यूट्यूबर भुवन बाम के साथ दिव्या दत्ता करेंगी 'प्लस माइनस', फर्स्ट पोस्टर हुआ रिलीज

Fri, 07 Sep 2018 03:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
Bhuvan Bam will come bollywood Debue film Plus Minus with Divya Dutta
टिस्का चोपड़ा और रसिका दुगल अभिनीत चटनी नामक शार्ट फिल्म के साथ अपनी शानदार सफलता के बाद, जिसे यूट्यूब पर अब तक 122 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं, निर्देशक ज्योति कपूर दास इस बार एक और कमाल के प्रोजेक्ट के साथ वापस आ रही हैं। 'प्लस माइनस' टाइटल वाली यह फिल्म दिव्या दत्ता और भारत के सबसे बड़े कन्टेंट क्रिएटर भुवन बाम अभिनीत एक रिलेशनशिप ड्रामा है।
विज्ञापन


अपने अविश्वसनीय कन्टेन्ट्स के साथ डिजिटल माध्यमों पर कब्जा करने के बाद, भुवन जो 'बीबी की वाइन्स' नामक एक बेहद सफल यूट्यूब चैनल चलाते हैं, इस शॉर्ट फिल्म के साथ अभिनय की शुरुआत करेंगे। पिछले कुछ वर्षों में, भुवन ने लगभग 10 मिलियन सब्सक्राइबर्स और एक विशाल और लॉयल प्रशंसक आधार के साथ यूट्यूब पर अपने नाम शीर्ष स्थान अर्जित किया है।
विज्ञापन


 'प्लस माइनस' की कहानी दो अजनबियों के इर्दगिर्द घूमती है जो एक ट्रेन सफर में एक-दूसरे से मिलते हैं और उनके बीच की बातचीत उनके जीवन को बदल देती है। शीर्षक प्लस माइनस कहानी के केंद्रीय विचार को दर्शाता है कि मनुष्यों को अपने संबंधों को बनाए रखने के लिये रिश्तों में लगातार प्लस और माइनस करना पड़ता है। गुनीत मोंगा, अचिन जैन और रोहित राज द्वारा बनाई गई यह फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म बीबी की वाइन्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी जो कि चैनल की शुरुआत के बाद से ही इस तरह का पहला कोलैबरेशन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed