फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhuj the pride of India illegal streaming restrained by delhi high court starring Ajay Devgn Sanjay Dutt

Bhuj: बंद होगी अजय देवगन की फिल्म की अवैध स्ट्रीमिंग, निर्माता की शिकायत के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Fri, 18 Nov 2022 10:11 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 18 Nov 2022 10:11 AM IST
सार

अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित भुदः द प्राइड ऑफ इंडिया की अवैध स्ट्रीमिंग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया है। निर्माता की ओर से इस संबंध में शिकायत दी गई थी, जिसके बाद फैसला आया है। 

विज्ञापन
Bhuj the pride of India illegal streaming restrained by delhi high court starring Ajay Devgn Sanjay Dutt
भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। वहीं, अभिनेता की 2021 में आई फिल्म 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि 700 वेबसाइट जो अवैध तरीके से इसकी स्ट्रीमिंग कर रही है उन्हें इसे हमेशा के लिए अपने डोमेन से हटाना होगा। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह में यह आदेश पारित किया है।

विज्ञापन

दरअसल, फिल्म निर्माता की ओर से इस संबंध में केस दायर कर अवैध तरीके से हो रही स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग की गई थी। इसके पहले अगस्त में कोर्ट ने एक अंतरिम इंजक्शन ऑर्डर पारित किया था, जिसमें 42 वेबसाइट पर रोक लगाई गई थी। ऐसा कॉपीराइट और ब्रॉडकास्ट के नियमों की अनदेखी होने पर किया गया था। लेकिन बाद में पाया गया कि 689 और ऐसी वेबसाइट हैं, जिनपर अवैध तरीके से स्ट्रीमिंग हो रही है।

V Shantaram Studio:  गब्बर ने यहीं पूछा, ‘कितने आदमी थे?’, अब कोई झांकने भी नहीं आता, क्यों? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अब कोर्ट ने निर्माता के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। निर्माता ने कहा था कि अगर फिल्म ऐसे ही अवैध तरीके से दिखाई जाती रही तो उन्हें बहुत नुकसान होगा। वहीं, कोर्ट ने इन अवैध वेबसाइट को फिल्म को हमेशा के लिए हटाने का आदेश दिया है और उसके साथ कहा है कि जिन साइटों पर यह फिल्म अवैध तरीके से दिखाई गई है उनके डोमेन नेम को सस्पेंड या लॉक कर दिया जाएगा।

Om Shanti Om: नहीं करना होगा 2023 का इंतजार, पठान से पहले पर्दे पर फिर नजर आ रही है शाहरुख-दीपिका की जोड़ी

विज्ञापन

बता दें कि अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' ने 2021 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, एमी विर्क, प्रणिता सुभाष सहित कई कलाकार शामिल थे। इस फिल्म में 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध की कहानी को दिखाया गया है। इसमें आईएएफ स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक 300 महिलाओं की मदद से अपने मिशन को पूरा करने और इतिहास रचने का प्रयास करते हैं।

V. Shantaram: सिनेमा जगत के ‘पितामह’ कहलाते थे वी शांताराम, नई फिल्म रिलीज होने पर थिएटर से हटती थी पिछली मूवी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed