फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bhool chuk maaf actress wamiqa gabbi dress Dress stuck in the accelerator at Waves Summit Day 2

Wamiqa Gabbi: एस्केलेटर में अटकी वामिका की ड्रेस, चेहरे पर नहीं आने दी शिकन, खुद को संभालती दिखीं एक्ट्रेस

Fri, 02 May 2025 12:32 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 02 May 2025 12:32 PM IST
सार

Bhool Chuk Maaf Actress Waves Summit Day 2: 1 मई से मुंबई में शुरू हुए वेव्स समिट 2025 में कई हस्तियों ने शिरकत की। आज दूसरे दिन बॉलीवुड अभिनेत्री वामिका गब्बी भी इस समिट में शामिल हुईं। इस दौरान उनकी ड्रेस एस्केलेटर में फंस गई।

विज्ञापन
bhool chuk maaf actress wamiqa gabbi dress Dress stuck in the accelerator at Waves Summit Day 2
एस्केलेटर में अटकी वामिका की ड्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री वामिका गब्बी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं, लेकिन इस बार वह वेव्स समिट के दौरान उनके साथ हुए एक इंसिडेंट की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

वेव्स समिट पहुंचीं वामिका गब्बी
मुंबई में चल रहे वेव्स समिट के दूसरे दिन वामिका गब्बी ने भी शिरकत की। इस दौरान अभिनेत्री ने व्हाइट रंग की फ्रील साड़ी पहनी, जिसकी वजह से उन्हें एस्केलेटर में आते वक्त दिक्कत का सामना करना पड़ा। एस्केलेटर में अटकी वामिका की साड़ी को उनके साथ खड़े एक शख्स ने हटाया। इसके बाद  अभिनेत्री के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल आ गई। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)


विज्ञापन
विज्ञापन

कौन से सितारे कर चुके हैं वेव्स समिट 2025 में शिरकत
मुंब्ई में आयोजित वेव्स समिट 2025 में कई ब़ॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। अक्षय कुमार, शहारुख खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, करण जौहर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वाणी कपूर और हेमा मालिनी के अलावा भी कई सेलेब्स ने शिरकत की। यह समिट 4 मई तक चलेगा, जिसमें कथित तौर पर रणबीर कपूर और साई पल्ली की फिल्म 'रामायण' के टीजर को दिखाने की चर्चा जोरो पर है।
विज्ञापन

वामिका का वर्कफ्रंट
वामिका जल्दी ही फिल्म 'भूल चूक माफ' में नजर आने वाली हैं। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन करण शर्मा ने किया है और फिल्म के निर्माता दिनेश विजन हैं। फिल्म में वामिका के अलावा राजकुमार राव नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी एक टाइम लूप में घिरी हुई है, जो दूल्हे की लाइफ में शादी के डेट आने ही नहीं देती। यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।

यह भी पढ़ें:
Video Viral: बेटी देवी के साथ गोवा वेकेशन पर गईं बिपाशा बसु, जिनी के साथ डांस करते करण का वीडियो हुआ वायरल..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed