Bhojpuri: रवि किशन और पवन सिंह की फिल्म “मेरा भारत महान” का ट्रेलर रिलीज टला, कोरोना के चलते मेकर्स ने लिया फैसला
फिल्म का ट्रेलर गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज किया जाना था। इस फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार रविकिशन और सुपरस्टार पवन सिंह एक साथ नजर आएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी फिल्म फिल्म इंडस्ट्री की बहुप्रतिक्षित फिल्म फिल्म “मेरा भारत महान” का ट्रेलर रिलीज स्थगित हो गया है। फिल्म का ट्रेलर गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज किया जाना था। इस फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार रविकिशन और सुपरस्टार पवन सिंह एक साथ नजर आएंगे। दरअसल, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के कारण बिहार समेत कई राज्यों में सिनेमाघर बंद होने के बाद फिल्म के ट्रेलर रिलीज को पोस्ट पोन कर दिया गया है।
इस फिल्म में लंबे समय बाद भोजुपरी फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार रविकिशन और पवन सिंह एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री की तीन खूबसूरत एक्ट्रेसस अंजना सिंह, गरिमा परिहार और मणि भट्टाचार्य भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी देश भक्ति पर आधारित होगी।
फिल्म के निर्देशक देवेंद्र तिवारी के मुताबिक यह पूरी तरह तैयार और अपनी रिलीज का इंतजार कर रही है। टीम ने फिल्म का ट्रेलर 26 जनवरी को रिलीज करने का फैसला लिया था, मौजूदा समय में कोरोना के हालात को देखते हुए इसे टालने का फैसला किया गया है। वी प्रांजल फिल्म प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता बिपुल राय हैं। वहीं, फिल्म को प्रस्तुत सत्यजीत राय कर रहे हैं।
निर्देशक और सिनेमाटोग्राफर देवेन्द्र तिवारी के निर्देशन में अभिनेता पवन सिंह पहले भी काम करते नजर आ चुके हैं। इससे पहले वह भोजपुरी फिल्म “मैंने उनको सजन चुन लिया” में भी काम कर चुके हैं। ऐसे में अब फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म के ट्रेलर और इसकी रिलीज डेट का एलान नहीं हुआ है।