{"_id":"619f7f63594b1c0c833c7eea","slug":"bhojpuri-trailer-of-bhojpuri-film-ishq-chhalawa-released-showing-full-action-and-drama","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: भोजपुरी फिल्म 'इश्क छलावा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा धांसू एक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: भोजपुरी फिल्म 'इश्क छलावा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा धांसू एक्शन
Thu, 25 Nov 2021 05:49 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Thu, 25 Nov 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
इश्क छलावा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की मार लगभग हर फिल्म इंडस्ट्री को झेलनी पड़ी है। ऐसे में लंबे समय से बंद फिल्मों की शूटिंग अब पूरी की जा रही है। सिनेमाघरों में एक बार फिर से रौनक लोटते देख फिल्मों को रिलीज किया जा रहा है। वहीं अपने दम पर अपना एक्टिंग करियर बनाने वाले एक्टर प्रमोद प्रेमी यादव और प्रियंका राय की फिल्म 'इश्क छलावा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के ट्रेलर को Yashi Films के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में धांसू एक्शन देखने को मिलेगा। 'इश्क छलावा' फिल्म में प्रमोद प्रेमी यादव, मनोज टाइगर, हसन खान, प्रियंका राय, शालोनी बिस्ता, गोपाल राय, राज ज्ञान पाठक, नीरजा अहिरा, रमेश कश्यप, अभय राय, संजीव मिश्रा, डॉली श्रीवास्तव, सुमन झा, नीरज कौशिक मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
फिल्म को धनश्याम श्रीवास्तव प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि एम आई राज फिल्म के डायरेक्टर हैं। यह फिल्म विकाश फिल्म्स एंड स्टूडियों के बैनर तले बन रही है। 'इश्क छलावा' का संगीत मधुकर आनंद ने दिया है। खासबात है कि फिल्म में एक्शन और रोमांस का फुल डोस मिलने वाला है।
विज्ञापन