फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri Songs Copied From Bollywood Lungi Dance To Character Dheela Baby Doll Banjaara

Bhojpuri Songs: बॉलीवुड गानों की कॉपी हैं ये भोजपुरी गाने, एक बार के बाद दोबारा जरूर सुनना पसंद करेंगे आप

Wed, 15 Jun 2022 09:59 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 15 Jun 2022 09:59 PM IST
सार

बॉलीवुड के कई सुपरहिट गाने के रीमेक भोजपुरी में बनाए गए हैं, जिन्हें भो लोगों का खूब प्यार मिला है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ गानों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी सुनना पसंद करेंगे।

विज्ञापन
Bhojpuri Songs Copied From Bollywood Lungi Dance To Character Dheela Baby Doll Banjaara
लुंगी डांस, कैरेक्टर ढीला है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाने सुनना सबको पसंद होता, किसी को हिंदी तो किसी पंजाबी गाने अच्छे लगते हैं। लेकिन भोजपुरी गानों की बात ही अलग है। दिन ब दिन भोजपुरी गानों की लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है। भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत कुछ नया देखने को मिल रहा जैसे अब गानों को बनाने के लिए अच्छी खासी रकम का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, सुपरहिट बॉलीवुड गानों के रीमेक भी बनाए जा रहे हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉलीवुड के कुछ बेहतरीन गानों के रीमेक हैं। लेकिन उनका भोजपुरी में अलग से वीडियो नहीं बनाया गया था। देखिए पूरी लिस्ट...

विज्ञापन

सुन रहा है ना तू
‘आशिकी 2’ साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के सभी गाने दर्शकों को काफी पसंद आ थे। फिल्म का गाना ‘सुन रहा है ना तू’ के भोजपुरी वर्जन को रवि चौधरी ने गाया था। इस गाने के लिए रवि ने खूब वाहवाही बटोरी थी।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बंजारे को घर
2014 में श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘एक विलेन’ के सभी गाने सुपरहिट साबित हुए थे। फिल्म में से एक गाना था ‘बंजारे को घर’, जिसका भी भोजपुरी वर्जन रिलीज हुआ और दर्शकों को खूब रास आया। भोजपुरी वर्जन अमन त्रिखा ने गाया है।



 
विज्ञापन

लुंगी डांस
2013 में आई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के इस गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं इसका भोजपुरी वर्जन भी लोगों की जुबां पर चढ़ गया था। इस गाने का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।



 

जिंदगी दो पल की
‘काइट्स’ 2010 में रिलीज हुए ऋतिक रोशन की फिल्म थी। इस फिल्म के गाने ‘जिंदगी दो पल की’ को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। वहीं इस गाने के भोजपुरी वर्जन को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

 

 

तेरी मेरी प्रेम कहानी
2011 में आई सलमान खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' के गाने भी लोगों ने काफी पसंद किए थे। इस फिल्म के गाने ‘तेरी मेरी प्रेम कहानी’ के भोजपुरी वर्जन को रवि चौधरी और खुशबू जैन ने अपनी आवाज दी थी।
 

कैरेक्टर ढीला है
सलमान खान की फिल्म 'रेडी' 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के गाने 'कैरेक्टर ढीला है' में सलमान खान के साथ जरीन खान नजर आई थीं, जिसे काफी पसंद किया था। वहीं इसका भोजपुरी वर्जन भी लोगों को बढ़िया लगा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed