फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri: Shilpi Raj new song Lalki released on youtube the singer stole the fans heart with great dance moves

Bhojpuri: शिल्पी राज का नया गाना ललकी रिलीज, शानदार डांस मूव्स से गायिका ने लूटा फैंस का दिल

Fri, 07 Jan 2022 07:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 07 Jan 2022 07:21 PM IST
सार

नया साल शुरू होते ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नए गानों की लाइन लग गई है। इसी क्रम में अब भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर गायिका शिल्पी राज ने हाल ही में अपना नया गाना रिलीज कर दिया है। 

विज्ञापन
Bhojpuri: Shilpi Raj new song Lalki released on youtube the singer stole the fans heart with great dance moves
भोजपुरी गाना 'ललकी' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी फिल्मों के साथ ही भोजपुरी फिल्मों का क्रेज में भी लोगों में काफी बढ़ता जा रहा हैं। भोजपुरी फिल्मों के गाने ना सिर्फ इंटरनेट पर छाए रहते हैं, बल्कि लोग इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। नया साल शुरू होते ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नए गानों की लाइन लग गई है। इसी क्रम में अब भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर गायिका शिल्पी राज ने हाल ही में अपना नया गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने के रिलीज होते ही यह सॉन्ग इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। वहीं, फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन

हाल ही में जारी हुई शिल्पी राज का नया गाना 'ललकी' फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने के रिलीज होते ही इसे यूट्यूब पर कई सारे लाइक्स और व्यूज मिलने शुरू हो गए हैं। गाने के वीडियो में शिल्पी लाल रंग की पोल्का डॉट वाली स्कर्ट और ऑफ शोल्डर टॉप में नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन

Bhojpuri: Shilpi Raj new song Lalki released on youtube the singer stole the fans heart with great dance moves
भोजपुरी गाना 'ललकी' - फोटो : सोशल मीडिया

गाने में एक्ट्रेस के शानदार मूव्स देख लोग अपना दिल हार बैठे हैं। इस गाने में उनके साथ अविनाश सिंह भी नजर आ रहे हैं। शिप्ली राज के इस नए गाने को सोनू सुधाकर द्वारा लिखा गया है। जबकि इसका संगीत रोशन हेगड़े ने दिया है।  

Bhojpuri: Shilpi Raj new song Lalki released on youtube the singer stole the fans heart with great dance moves
भोजपुरी गाना 'ललकी' - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शिल्पी राज और अविनाश सिंह की जोड़ी काफी पसंद की जाती हैं। फैंस इसकी जोड़ी पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इससे पहले भी भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह के साथ शिल्पी राज के गाने 'रोवतानी माथा पटक-पटक कर' ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था।

विज्ञापन

Bhojpuri: Shilpi Raj new song Lalki released on youtube the singer stole the fans heart with great dance moves
भोजपुरी गाना 'ललकी' - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि भोजपुरी गायिका शिल्पी राज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं। वह अक्सर अपने गानों से इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं। भोजपुरी गानों की प्रसिद्धि अब सिर्फ भोजपुरी तक ही सीमित नहीं है। हिंदी भाषी जनता भी इसे काफी पसंद करने लगा है। यही वजह है कि सिनेमा के चाहने वाले भी भोजपुरी गाने का लुत्फ उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed