फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri: Shilpi Raj new song Barbad Kaise Hokhal Jala featuring shweta mahara is going viral on internet

Bhojpuri: इंटरनेट पर धूम मचा रहा शिल्पी राज का नया गाना, श्वेता महारा का हुस्न देख दीवाने हुए फैंस

Sat, 11 Jun 2022 04:11 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 11 Jun 2022 04:11 PM IST
सार

अपने शानदार गानों के लिए मशहूर भोजपुरी गायिका शिल्पी राज का नया गाना ‘बर्बाद कईसे होखल जाला’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। सामने आए इस नए गाने में शिल्पी राज और श्वेता महारा की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।

विज्ञापन
Bhojpuri: Shilpi Raj new song Barbad Kaise Hokhal Jala featuring shweta mahara is going viral on internet
भोजपुरी न्यू सॉन्ग - फोटो : Social media

विस्तार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का लोकप्रियता दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भोजपुरी गाने हो या भोजपुरी कलाकार देशभर में अब इनकी अलग पहचान बन चुकी है। यही वजह है कि देशभर में इन दिनों भोजपुरी सिनेमा के कलाकार फैन फॉलोइंग के मामले में बॉलीवुड सितारों को टक्कर देते नजर आते हैं। फिल्म इंडस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब लोग बेसब्री से भोजपुरी गानों और फिल्मों का इंतजार करते हैं। फैंस के इसी इंतजार को देखते हुए हाल ही में मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने अपना नया गाना रिलीज कर दिया है। 

विज्ञापन

अपने शानदार गानों के लिए मशहूर भोजपुरी गायिका शिल्पी राज का नया गाना ‘बर्बाद कईसे होखल जाला’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। सामने आए इस नए गाने में शिल्पी राज और श्वेता महारा की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इस नए म्यूजिक वीडियो में जहां शिल्पी राज ने अपने सुर से ताल छेड़ती नजर आईं, तो वहीं श्वेता के हुस्न को जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। शिल्पी राज और श्वेता की जुगलबंदी देख फैंस भी उनके साथ झूमते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले ही रिलीज हुए इस गाने को अब तक सात लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं कई लोग इस गाने को लाइक और कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  इस गाने के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं, जबकि इसे संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। शिल्पी राज की आवाज में गाए इस गाने को गोल्डी और बॉबी ने कोरियोग्राफ किया है। 

विज्ञापन

शिल्पी राज भोजपुरी सिनेमा की जानी- मानी सिंगर में से एक हैं। वह अक्सर फैंस के लिए नए- नए गाने बनाती और रिलीज करती रहती हैं। उनके गाने सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। साथ ही  फैंस इन्हें जमकर लाइक भी करते हैं। बीते दिनों शिल्पी अपने एक एमएमएस लीक होने के बाद काफी सुर्खियों में थीं। बाद में एक्ट्रेस ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए लोगों से अपील की थी कि वह इस वीडियों को शेयर ना करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed