फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri: Rishabh and Tanushree Chatterjee's song 'Howrah Ke Pul' touched the one crore mark

Bhojpuri: ऋृषभ और तनुश्री चटर्जी के गाने 'हावड़ा के पुल' ने मचाया तहलका, आपने देखा क्या?

Thu, 25 Nov 2021 06:55 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 25 Nov 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Rishabh and Tanushree Chatterjee's song 'Howrah Ke Pul' touched the one crore mark
हावड़ा के पुल - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गानों की मानों बाढ़ आ गई हो। यूट्यूब पर आए दिन कोई न कोई गाना रिलीज हो रहा है। लेकिन ऐसे कुछ ही गाने हैं जो करोड़ का आंकड़ा छूने में कामयाब हुए हों। इन गानों की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के साथ ही ये गाने हिट हो जाते हैं। वहीं भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस तनुश्री चटर्जी और एक्टर ऋृषभ कश्यप की धमाकेदार जोड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों का भोजपुरी गाना 'हावड़ा के पुल' लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में दोनों धांसू डांस करते हुए दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


तनुश्री चटर्जी को भोजपुरी सिनेमा की शानदार डांसर के रुप में देखा जाता है। वह जिस भी फिल्म में होती हैं वहां डांस का तड़का जरूर लगता है। यहां तक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली तनुश्री फैंस के साथ भी अपनी डांस और रील्स को शेयर करना नहीं भूलतीं। वहीं गाने में तनुश्री के साथ नजर आ रहे एक्टर ऋृषभ कश्यप भी भोजपुरी फिल्मों में सक्रिय हैं। उनके कई वीडियो यूट्यूब पर पहले भी धमाल मचा चुके हैं।
विज्ञापन


तनुश्री चटर्जी और ऋृषभ कश्यप का गाना 'हावड़ा के पुल' को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने को आजाद सिंह ने लिखा था। जबकि इसका संगीत राजेश झा ने दिया है। इस गाने का डायरेक्शन प्रवीन गुदारी ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed