फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri: Bhojpuri version of Badshah's hit song 'Pani Pani' is coming, Akshara Singh will be seen with Khesari

Bhojpuri: आ रहा है बादशाह के हिट गाने 'पानी पानी' का भोजपुरी वर्जन, खेसारी संग नजर आएंगी अक्षरा सिंह

Sun, 05 Dec 2021 11:53 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 05 Dec 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Bhojpuri version of Badshah's hit song 'Pani Pani' is coming, Akshara Singh will be seen with Khesari
बादशाह और खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सुपर स्टार खेसारी लाल यादव सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने गानों की वजह से दुनियाभर में छाए रहते हैं। अपने फैंस के लिए वह जल्द ही एक और धमाकेदार वीडियो लेकर आने वाले हैं। इस वीडियो में उनके साथ तहलका मचाने अक्षरा सिंह भी होंगी। दोनों की जोड़ी फिल्मों में काफी पसंद की जाती है। लेकिन सबसे खास बात है कि उनका साथ इस गाने में मशहूर रैपर बादशाह देंगे।

विज्ञापन


खेसारी का नया गाना
खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली वीडियो का पोस्टर शेयर किया है। पोस्ट करते हुए खेसारी ने लिखा है कि वो रैपर बादशाह के सुपरहिट गाने पानी-पानी का भोजपुरी वर्जन ला रहे हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में बादशाह की तस्वीर भी लगी हुई है। वहीं साइड में खेसारी लाल और अक्षरा सिंह नजर आ रहे हैं। साथ ही खेसारी ने लिखा है कि '6 तारीख को सुबह 11 बजे सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर ‘पानी पानी’ का भोजपुरी वर्जन मेरी और रिणी चंद्रा के आवाज और बादशाह भाई और अक्षरा सिंह के स्वैग में..' क्या बोलती है पब्लिक..! 

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वीडियो में खेसारी अक्षरा सिंह के साथ रोमांस करते दिखेंगे। वही ‘पानी पानी’गाना सबसे सुपरहिट गानों में से एक है। बादशाह के साथ गाने में जैकलीन फर्नांडिस नजर आई थीं और इस गाने को आस्था गिल ने गाया है। अब तक इस गाने को 600 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed