फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri: actress Namrata Malla shares a dance video on social media goes viral

Bhojpuri: ढोल की धुन पर जमकर थिरकीं नम्रता मल्ला, हॉट डांस देख धड़का फैंस का दिल

Sat, 23 Jul 2022 06:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 23 Jul 2022 06:22 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर नम्रता अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri: actress Namrata Malla shares a dance video on social media goes viral
Namrata Malla - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती नजर आती हैं। अपने लुक और स्टाइल को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर नम्रता अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक डांस वीडियो पोस्ट की है, जो काफी वायरल हो रही है। हर कोई नम्रता के अंदाज की तारीफ कर रहा है।

विज्ञापन

शानदार है लुक
नम्रता मल्ला ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। इसमें वह ढोल की धुन पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनका लुक काफी शानदार लग रहा है। वह भरपूर मस्ती में डांस कर रही हैं। नम्रता ने ब्लैक कलर के शॉर्ट्स और येलो कलर का टॉप पहना हुआ है। उसके साथ उन्होंने बूट पहने हैं। नम्रता का हेयलस्टाइल और मेकअप भी काफी जुदा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फन करते हुए आईं नजर
वीडियो में देखा जा सकता है कि नम्रता काफी अच्छे मूड में हैं और डांस करते हुए काफी हंस रही हैं। उनके हर मूव शानदार हैं। वह म्यूजिक बीट के साथ गजब का तालमेल बिठा रही हैं। डांस करने के बाद आखिर में वह जोर से ठहाका लगाती नजर आई हैं। इस पोस्ट को साझा करते हुए नम्रता ने कैप्शन लिखा है, 'यह कैसा है??' इस पर फैंस ने काफी दिलचस्प जवाब दिए हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Namrata Malla Zenith (@namritamalla)

विज्ञापन

यूजर्स ने की तारीफ
नम्रता मल्ला का डांस और स्टाइल फैंस को बेहद पसंद आया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं। कुछ ने उन्हें सलाह दी है कि स्लो मोशन में डांस करें। एक यूजर ने लिखा, 'आपमें कमाल की एनर्जी है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब हमें आपके अगले वीडियो का इंतजार है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, ' आपका डांस तो सुपर हॉट डांस है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed