फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhagyashree Fire Back At Trolls For Calling Her Lassi Promotion Video Fake Says How Insignificant Is Your Rant

‘ये बकवास तुच्छ है’, भाग्यश्री का ट्रोल्स को करारा जवाब; लस्सी के फेक प्रमोशनल वीडियो के आरोपों पर दी सफाई

Tue, 07 Jul 2026 05:16 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 07 Jul 2026 05:16 PM IST
सार

Bhagyashree: भाग्यश्री ने अपने लस्सी वाले वीडियो पर हुई आलोचना और लगे आरोपों पर जवाब दिया है। जानिए उन्होंने किस तरह ट्रोल्स की लगाई क्लास…

विज्ञापन
Bhagyashree Fire Back At Trolls For Calling Her Lassi Promotion Video Fake Says How Insignificant Is Your Rant
भाग्यश्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर भाग्यश्री ने लस्सी पीने का फेक प्रमोशनल वीडियो बनाने के आरोपों पर सफाई दी है। यह सब तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर काशी की एक लोकल दुकान पर लस्सी को प्रमोट करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ। लोगों का कहना था कि प्रमोशनल वीडियो शूट करने के बाद उन्होंने लस्सी नहीं पी, क्योंकि उसमें शुगर और फैट ज्यादा था। एक्टर ने नेगेटिव कमेंट्स का जवाब देने के लिए एक नई रील शेयर की और कहा कि यह शर्म की बात है कि खाली दिमाग वाले लोगों के पास कहने के लिए कुछ भी पॉजिटिव नहीं है।

विज्ञापन

गर्मी में लस्सी है बेहतरीन रिफ्रेशमेंट
भाग्यश्री ने काशी की एक लोकल दुकान में कुल्हड़ वाली लस्सी का मजा लेते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि गर्मियों में यह एक बेहतरीन रिफ्रेशमेंट है और पाचन में भी मदद करती है।

विज्ञापन


कैप्शन में उन्होंने एक लंबा नोट लिखा, जिसकी शुरुआत कुछ इस तरह थी, ‘मैं मंगला आरती के लिए सुबह 3 बजे से ही जाग रही थी, फिर भीषण गर्मी में गंगा घाटों पर पैदल चलने के बाद, इस लस्सी ने मुझे जरूरी एनर्जी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊपर से डाले गए ड्राई फ्रूट्स का क्रंच मुझे बहुत पसंद आया। नमकीन या मीठी लस्सी चुनना आपकी पसंद पर है और हां, जो लोग डायबिटिक हैं, उनके लिए मीठी लस्सी पीना सही नहीं होगा।

दही में कैल्शियम, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में होते हैं। चीनी या गुड़ से एनर्जी मिलती है और पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। 40 डिग्री की गर्मी में मेरे लिए यह एकदम सही कॉम्बिनेशन था।’

View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)


Bhagyashree Fire Back At Trolls For Calling Her Lassi Promotion Video Fake Says How Insignificant Is Your Rant
भाग्यश्री - फोटो : इंस्टाग्राम-@bhagyashree.online

खाली दिमागों में कुछ नहीं है
एक्ट्रेस ने आगे ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए कहा, ‘बेहतरीन स्वाद के साथ-साथ इसे बनाने में जो प्यार लगा था, वो भी लाजवाब था। इस वीडियो का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि यह फर्जी प्रचार है।

क्या आप वहां मौजूद थे? क्या किसी ने मुझे यह कहते सुना कि यह बहुत मीठा है? क्या आपकी मां ने गर्मियों में आपको लस्सी नहीं पिलाई? फर्जी वे लोग हैं जो आधी जानकारी के साथ आधा वीडियो अपलोड कर रहे हैं। स्थानीय भोजन को बढ़ावा देकर पैसा नहीं कमाना।

अच्छी बात तो यही है कि स्थानीय भोजन और स्थानीय विक्रेताओं को समर्थन मिलता है। यह शर्म की बात है कि खाली दिमागों में कुछ नहीं है। छोटी-छोटी बातों के बारे में भी ऐसा कहना अच्छा लगता है। काशी पवित्रता का स्थान है, आपकी ये बकवास कितनी तुच्छ है।’

Bhagyashree Fire Back At Trolls For Calling Her Lassi Promotion Video Fake Says How Insignificant Is Your Rant
भाग्यश्री - फोटो : इंस्टाग्राम@bhagyashree.online
‘राजा शिवाजी’ में नजर आई थीं भाग्यश्री
वर्कफ्रंट की बात करें तो भाग्यश्री को आखिरी बार रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में देखा गया था। उन्होंने इस फिल्म में राजमाता जीजाबाई की अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने के बाद अब फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed