फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   best kiss scene of 2013 films

साल के इन 7 स्मूच सीन देखकर तड़प गए दर्शक

Sat, 28 Dec 2013 12:57 PM IST
Updated Sat, 28 Dec 2013 12:57 PM IST
विज्ञापन
best kiss scene of 2013 films

बॉलीवुड की फिल्में लगातार बोल्ड फिल्मों की तरफ बढ़ रहा है। 2013 में ऐसी कई फिल्में आईं जो अपने किस सीन की वजह से चर्चाओं में रहीं। लेकिन सच्चाई यह भी थी कि यह फिल्में सिर्फ अपने किस सीन की वजह से नहीं चलीं।

विज्ञापन


इन किस सीन में सबसे उपर नील नीतिन मुकेश की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 3जी शामिल है। इस फिल्म में लगभग 30 किस सीन हैं। इसी तरह शुद्घ देसी रोमांस की भी चर्चा उसके किस सीन की वजह से हुई। 'नौटंकी साला' और मर्डर 3 भी सबसे ज्यादा किस वाली फिल्में बनीं।

विज्ञापन

3 जी में किस की भरमार

best kiss scene of 2013 films

साइंस थ्रिलर फिल्म 3जी की चर्चा इसलिए हुई क्योंकि इस फिल्म में किस सीन की भरमार थी। इस फिल्‍म के किस सीन लंबे होने के साथ जुनूनी भी थे।

फिल्म में स्मूच के लंबे सीन इसलिए भी हो पाए क्योंकि फिल्म में नील नीतिन मुकेश के अपोजिट उनकी रियल लाइफ प्रेमिका सोनल चौहान थीं। ये किस सीन बहुत ही नेचुरल लगे।

मर्डर 3 भी किस सीन से भरी

best kiss scene of 2013 films

भट्ट कैंप की फिल्मों में वैसी भी किस और बेडरूम सीन की भरमार होती है। इस साल रिलीज हुई मर्डर 3 में भी कुछ वैसा ही हुआ।

इस फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ अदिति राव हैदरी के अलावा एक नई अभिनेत्री के साथ हुए अतंरग दृश्य चर्चाओं में रहे। अदिति के साथ दूसरी अभिनेत्री के साथ यह सीन चर्चाओं में रहे।

विज्ञापन

शुद्घ देसी रोमांस में किस की बौछार

best kiss scene of 2013 films

यशराज बैनर की फिल्म शुद्घ देसी रोमांस भी अपनी नई तरह की कहानी के अलावा इस बात के लिए चर्चा में रही कि इस फिल्म में चुंबन दृश्यों की भरमार है।

सुशांत सिंह राजपूत के साथ परिणिती चोपड़ा और वानी कपूर के सीन चर्चाओं में रहे। इस फिल्म में लगभग 25 किस सीन रहे हैं। यह किस सीन इस फिल्‍म को हिट बनाने में बड़ी भूमिका अदा करते रहे।

रेस 2 और 'वडाला' में भी किस

best kiss scene of 2013 films

अब्बास मस्तान की फिल्में अपराध के साथ मोहब्बत को भी महिमामंडित करके दिखाती हैं। इस साल रिलीज हुई फिल्म रेस 2 में भी कई किस और बेडरूम सीन दिखे।

इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ दीपिका पादुकोन के और जॉन अब्राहम के साथ जैकलीन फर्नांडीज के किस सीन फिल्माए गए। फिल्म हिट रही।

रामलीला में ढेरों किस

best kiss scene of 2013 films

संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला भी सबसे ज्यादा किस सीन वाली फिल्मों में शामिल हो गई। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह के किस सीन हैं।

फिल्म के कई दृश्य जुनुनी हैं। यह दृश्य इसलिए जुनूनी हैं क्योंकि रणबीर और दीपिका दोनों रियल लाइफ लवर माने जाते रहे हैं।

जिंदगी 50-50 में भी अंतरंग दृश्य

best kiss scene of 2013 films

वीना मलिक की फिल्‍म जिंदगी 50:50 भी अंतरंग दृश्यों से भरी हुई है। फिल्‍म के कई सीन ऐसे हैं जो इसे बी ग्रेड की फिल्म जैसा दिखाते हैं।

फिल्म में किस सीन के अलावा बेडरूम सीन भी चर्चाओं में हैं। फिल्म हिट तो नहीं रही लेकिन इसकी चर्चा इसके किस सीन की वजह से खूब हुई।

सीन पर डायलॉग भारी

best kiss scene of 2013 films

2013 में रिलीज हुई फिल्म ग्रैंड मस्ती इस साल की सबसे बड़ी द्घिअर्थी फिल्म रही। इस फिल्म में किस और बेडरूम सीन चर्चाओं में रहे।

खास बात यह रही कि किस सीन के अलावा यह फिल्म अपने द्घिअर्थी संवादों और दृश्यों से भरी रही। यह फिल्म साल की बड़ी फिल्मों में से एक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed