फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bengali Actress Madhabi Mukherjee discharged from the hospital

Madhabi Mukherjee: बंगाली अभिनेत्री माधबी मुखर्जी को मिली अस्पताल से छुट्टी, कमजोरी के चलते हुई थीं भर्ती

Wed, 04 May 2022 04:45 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 04 May 2022 04:45 PM IST
सार

बंगाली अभिनेत्री माधबी मुखर्जी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें 29 अप्रैल को वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अस्पताल की ओर से बयान जारी कर यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन
Bengali Actress Madhabi Mukherjee discharged from the hospital
माधबी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगाली अभिनेत्री माधबी मुखर्जी को बीते दिनों तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज यानी बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की ओर से बयान जारी करके बताया गया है कि छह दिन पहले अभिनेत्री को सामान्य कमजोरी के चलते भर्ती किया गया था। अब वह स्वस्थ है और उन्हें घर भेज या दिया गहै। माधवी मुखर्जी ने सत्यजीत रे की फिल्म 'चारुलता' में चारु का किरदार निभाकर प्रसिद्धि हासिल की थी।

विज्ञापन

माधबी मुखर्जी के परिवार की ओर से बताया गया था कि उनका शरीर कुछ समय से काम नहीं कर रहा था। इसी की जांच के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से वृद्धावस्था में हो रही परेशानियों के चलते उनके कुछ टेस्ट कराकर विशेषज्ञों से सलाह ली गई थी। इसी के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bengali Actress Madhabi Mukherjee discharged from the hospital
माधबी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

अस्पताल की ओर से दिए गए बयान में कहा गया कि अभिनेत्री के गॉल ब्लैडर में स्टोन मिला है। बाद में इसकी जांच कर सर्जरी की जाएगी। वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के जनरल मेडिसिन के डायरेक्टर डॉ. विश्वजीत घोष उनकी निगरानी रखेंगे।

विज्ञापन

बता दें कि मुखर्जी पिछले महीने निर्देशक प्रमिता भौमिक की शॉर्ट फिल्म 'प्रभा' की शूटिंग के दौरान दिखाई दी थीं। इसके अलावा उन्हें 27 अप्रैल से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ममता मुखर्जी के साथ भी देखा गया था। इसके दो दिन बाद वह बीमार पड़ गईं और उन्हें भर्ती कराना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed