{"_id":"64730dd3a8219e063305f9bd","slug":"bengali-actor-mainak-banerjee-harassed-at-kolkata-airport-claims-policeman-misbehaved-with-his-wife-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainak Banerjee: एयरपोर्ट पर टॉलीवुड एक्टर के साथ हुई बदसलूकी, पुलिस पर पत्नी से बदतमीजी करने का भी लगाया आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mainak Banerjee: एयरपोर्ट पर टॉलीवुड एक्टर के साथ हुई बदसलूकी, पुलिस पर पत्नी से बदतमीजी करने का भी लगाया आरोप
Sun, 28 May 2023 01:46 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Sun, 28 May 2023 01:46 PM IST
सार
पॉपुलर टीवी और टॉलीवुड एक्टर मैनाक बनर्जी के फैन्स के लिए बुरी खबर है। एक्टर कोलकाता एयरपोर्ट पर हैरेस हुए हैं। इस पूरे वाकया के बारे में मैनाक ने फेसबुक लाइव आकर बताया है।
विज्ञापन
मैनाक बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बंगाली एक्टर मैनाक बनर्जी और उनकी पत्नी ऐश्वर्या को कथित तौर पर कोलकाता एयरपोर्ट पर हैरेस किया गया है। मैनाक बनर्जी ने फेसबुक पर लाइव आकर अपने साथ घटी घटना के बारे में बताया है। इससे मैनाक के फैन्स बेहद नाराज हैं। मैनाक बनर्जी और उनकी पत्नी के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर बदसलूकी की गई।
विज्ञापन
मैनाक बनर्जी पत्नी को लेने एयरपोर्ट गए थे, तभी एक्टर की बिधाननगर पुलिस से बहस हो गई। बनर्जी ने एयरपोर्ट से फेसबुक लाइव किया और पूरा वाकया सुनाया। मैनाक बनर्जी ने बताया कि वह पत्नी को रिसीव करने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनैशनल एयरपोर्ट के गेट 1बी के सामने थे। चूंकि पत्नी के पास थोड़ा ज्यादा सामान था, इसलिए उसे कार तक ले जाने में थोड़ा वक्त लगा। मैनाक बनर्जी का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद एक पुलिसवाले ने उन्हें रोका और उनकी पत्नी के साथ भी बदतमीजी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाक बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें और पत्नी ऐश्वर्या को कार के साथ बाहर भी नहीं जाने दिया गया। मैनाक ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि एक पुलिसकर्मी ने उनकी कार को रोका और उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाने की धमकी दी। मैनाक ने फेसबुक लाइव वीडियो में उस पुलिसकर्मी का नाम भी बताया। मैनाक बनर्जी ने बताया कि उस वक्त वहां और भी गाड़ियां थीं, लेकिन पुलिसावालों ने उनसे कुछ नहीं कहा।
बता दें कि मैनाक बनर्जी और ऐश्वर्या ने बीते साल फरवरी के महीने में शादी रचाई थी। ऐश्वर्या पेशे से कार डिजाइनर हैं। दोनों की लव मैरिज हुई थी। साल 2018 में दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। पहले दोनों की सोशल मीडिया पर बातचीत हुई। इसके बाद मिलना-जुलना शुरू हुआ। तब जाकर प्यार हुआ. तब जाकर प्यार हुआ. साल 2022 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
यह भी पढ़ें: न शाहरुख न रणवीर अब यह नया शख्स बनेगा 'डॉन', फरहान अख्तर ने लिया बड़ा फैसला!