फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bengal Files Controversy: Gopal Mukherjee grandson files complaint against director Vivek Agnihotri Know Why

Bengal Files: गोपाल मुखर्जी के पोते ने विवेक अग्निहोत्री पर की FIR, लगाया गंभीर आरोप, निर्देशक ने दी सफाई

Mon, 18 Aug 2025 04:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 18 Aug 2025 04:14 PM IST
सार

Bengal Files Controversy: विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म 'बंगाल फाइल्स' पर घमासान मचा है। निर्देशक पर कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। हाल ही में गोपाल मुखर्जी के पोते शांतनु मुखर्जी ने भी विवेक के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

विज्ञापन
Bengal Files Controversy: Gopal Mukherjee grandson files complaint against director Vivek Agnihotri Know Why
'द बंगाल फाइल्स' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'बंगाल फाइल्स' रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी है। बीते दिनों कोलकाला में आयोजित इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हंगामा हुआ। विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ कई एफआईआर भी दर्ज हुई हैं। निर्देशक के खिलाफ गोपाल मुखर्जी के परिवार ने भी शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि साल 1946 में हुए दंगों को रोकने वाले लोकप्रिय बंगाली योद्धा गोपाल मुखर्जी के पोते शांतनु मुखर्जी ने विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही निर्देशक पर अपने दादा की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

गोपाल मुखर्जी की भूमिका पर परिवार ने जताई आपत्ति
फिल्म 'बंगाल फाइल्स' में बंगाली योद्धा गोपाल मुखर्जी की भूमिका को लेकर उनके परिवार की तरफ से आपत्ति जताई गई है। कथित तौर पर ट्रेलर में गोपाल मुखर्जी को 'कसाई गोपाल पाठा' के रूप में दिखाया गया है। इसका उनके परिवार ने विरोध करते हुए निर्देशक के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। गोपाल मुखर्जी के पोते शांतनु का दावा है कि ट्रेलर में उनके दादा को गलत तरह से दिखाया गया है। उनके दादा पेशे से कसाई नहीं थे, बल्कि एक पहलवान और अनुशीलन समिति के मुखिया थे। दंगों को रोकने में उनकी अहम भूमिका थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशक को भेजा नोटिस
गोपाल मुखर्जी के पोते ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, 'मैंने अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन (बौबाजार पुलिस स्टेशन) में शिकायत दर्ज कराई है। मेरे वकील ने मेरे दादा की छवि खराब करने के लिए निर्देशक को कानूनी नोटिस भी भेजा है'। शांतनु के अनुसार, विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म बनाने से पहले न तो परिवार की अनुमति ली और न ही उनसे संपर्क किया। उन्होंने कहा, 'निर्देशक ने हमसे कभी कोई अनुमति नहीं ली, न ही हमसे मिलने या मेरे दादाजी के बारे में बात करने की कोशिश की। मेरे दादाजी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया'।

Vivek Agnihotri: क्या गुजरात दंगों पर फिल्म बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री? निर्देशक ने दिया जवाब- ‘मेरा एजेंडा…’

विज्ञापन

विवेक अग्निहोत्री ने दी सफाई
इसी बीच सोमवार को दिल्ली में हुई एक प्रेस वार्ता के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने खुद पर लगे आरोपों पर सफाई दी है। उनका कहना है कि उन्होंने गोपाल मुखर्जी की छवि फिल्म में खराब करके नहीं दिखाई है। खुद पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए विवेक अग्निहोत्री वे कहा है कि उन्होंने गोपाल मुखर्जी को फिल्म में हीरो की तरह दिखाया है। फिल्म 'बंगाल फाइल्स' 5 सितंबर को रिलीज होगी। इसमें अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, उमंग कुमार और शाश्वत चटर्जी अहम भूमिकाओं में हैं।

'मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं'
विवेक अग्निहोत्री ने गोपाल मुखर्जी को फिल्म में दिखाए जाने पर उठे विवाद को लेकर कहा, 'मैंने उन्हें फिल्म में एक हीरो के रूप में दिखाया है। मैंने बीबीसी को दिए उनके एक इंटरव्यू से कुछ अंश लिए हैं और उनकी कही बातों को हूबहू पेश किया है। मुझे पता है कि बंगाल के लोग उन्हें हीरो मानते हैं और मैंने उन्हें इसी तरह पेश किया है'। निर्देशक ने आगे कहा, 'मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं'। 

बोले- 'कानूनी रूप से जवाब देंगे'
विवेक अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि शांतनु की एफआईआर राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई है। निर्देशक ने कहा कि शांतनु ने उनके और 'द बंगाल फाइल्स' की टीम के खिलाफ एफआईआर इसलिए दर्ज कराई, क्योंकि उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया था। विवेक अग्निहोत्री ने कहा, 'उनके पोते शांतनु टीएमसी (ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस) के साथ काम करते हैं और वह वही कर रहे हैं जो उनके लिए अनिवार्य है... आप जानते हैं कि बंगाल की राजनीति कैसी है। उन्हें जो करना है, वह करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। हम उन्हें कानूनी तौर पर जवाब देंगे'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed