फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bawaal First song release Varu dhawan and janhvi kapoor romantic song tumhe kitna pyaar karte audio release

Bawaal First Song: वरुण-जाह्नवी का 'बवाल' से रोमांटिक ट्रैक का ऑडियो रिलीज, 3 घंटे में मिले इतने व्यूज

Fri, 07 Jul 2023 05:16 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 07 Jul 2023 05:16 PM IST
सार

वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'बवाल' का रोमांटिक ट्रैक का ऑडियो मेकर्स ने रिलीज किया है जिसके लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।

विज्ञापन
Bawaal First song release Varu dhawan and janhvi kapoor romantic song tumhe kitna pyaar karte audio release
बवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'बवाल' का रोमांटिक ट्रैक का ऑडियो मेकर्स ने रिलीज किया है। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया है जो सस्पेंस से भरपूर है।

विज्ञापन


फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जानकारी के बाद मेकर्स ने 5 जुलाई को 'बवाल' का टीजर रिलीज किया था, जिसमें रोमांस के साथ-साथ भरपूर सस्पेंस भी दर्शकों को देखने को मिला। अब टीजर के बाद मेकर्स ने फिल्म का पहला रोमांटिक ट्रैक आउट कर दिया हैं, जिसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।
विज्ञापन


वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की बवाल का पहले गाने 'तुम्हें कितना प्यार करते' मेकर्स ने आउट कर दिया है। हालांकि, उन्होंने अभी सिर्फ इसका ऑडियो रिलीज किया है। 'बवाल' के इस रोमांटिक ट्रैक में अरिजीत सिंह और मिथुन ने अपनी आवाज दी है। गाने का म्यूजिक मिथुन ने कम्पोज किया है। बवाल के इस ऑडियो ट्रैक को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "दिल को छू लेने वाला रोमांटिक मेलोडी 'तुम्हे कितना प्यार करते' रिलीज हो चुका है, जिसे सुपर ट्रायो मिथुन- अरिजीत सिंह और मनोज मुंतशिर ने बनाया है"।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

बवाल' के निर्देशन की कमान नितेश तिवारी ने संभाली है, जो इससे पहले आमिर खान के साथ 'दंगल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर ये फिल्म पहले 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने फिर अपना इरादा बदल दिया।अब ये फिल्म थिएटर की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 21 जुलाई को दस्तक देगी। ये पहली ऐसी भारतीय फिल्म है, जिसका प्रीमियर पेरिस के एफिल टॉवर पर होगा।

यह भी पढ़ें: इन फिल्मों में स्टार्स के आउटफिट पर खर्च हुए करोड़ों, लिस्ट में संजय लीला भंसाली दो मूवी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed