फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bajrangi Bhaijaan Has Touched Hearts in Pakistan

पाकिस्तानियों के भी दिल तक पहुंचे 'बजरंगी भाईजान'

Mon, 27 Jul 2015 12:00 PM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
Bajrangi Bhaijaan Has Touched Hearts in Pakistan

जंग को छोड़कर मोहब्बत की बात करने वाले 'बजरंगी भाईजान' की बात भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान को भी पसंद आई है। सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' भारत और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के तनावपूर्ण संबंधों में सुधार आने की उम्मीद जगाती है।

विज्ञापन


पाक सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष फख्र-ए-आलम ने एक इंटरव्यू में आईएएनएस फिल्म को दोनों मुल्कों के रिश्ते के लिहाज से शानदार बताया है। आलम ने दोनों देशो के शीर्ष नेतृत्व में चल रही बातचीत का भी जिक्र किया।

विज्ञापन


पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष फख्र-ए-आलम ने माना कि फिल्में हमारे इतिहास में मौजूद कड़वाहट को हमारे बच्चों के लिए सुखद भविष्य में तब्दील करने में एक अहम भूमिका निभा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बजरंगी भाईजान' की वजह से आलम को कहा गया था 'गद्दार'

Bajrangi Bhaijaan Has Touched Hearts in Pakistan
'बजरंगी भाईजान' को पाकिस्तान में रिलीज की इजाजत देने पर अपनी जान को खतरा बताने और ट्विटर पर अपने लिए 'गद्दार' शब्द सुनने वाले आलम ने कहा कि 'बजरंगी भाईजान' की रिलीज के बाद साफ हो गया कि फिल्म में नफरत नहीं प्यार है।


ईमेल साक्षात्कार में आलम ने कहा, 'फिल्में लोगों को करीब लाने और एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने का एक बढ़िया तरीका है। यह प्रचार और जागरूकता लाने के लिए एक बहुत कमाल का हथियार है।'

आलम ने कहा कि जिस तरह 'बजरंगी भाईजान' और 'पीके' में काम किया गया वो शानदार है, अगर इस तरह के विषयों को समझदारी से पेश किया जाए तो फिल्म दुनियाभर के लोगों को जोड़ सकती है। दिमाग खोल सकती है और दिलों को जोड़ सकती है।

'बेबी' को पाकिस्तान में बैन कर चुके हैं आलम

Bajrangi Bhaijaan Has Touched Hearts in Pakistan

पाकिस्तान सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष फख्र-ए-आलम इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' को पाकिस्तान में बैन कर चुके हैं। उन्होने कहा था कि कि यह भ्रामक प्रचार करने वाली फिल्म है, जो मूलत: यह कह रही है कि सब मुस्लिम आतंकवादी हैं और पाकिस्तान उन्हें पाल-पोस रहा है।

'बजरंगी भाईजान' में सलमान सीधे-सादे युवक की भूमिका में हैं। जो छह साल की पाकिस्तानी गूंगी बच्ची को उसके बिछुड़े मां-बाप तक पहुंचने का बीड़ा उठाता है। फिल्म ने न केवल सलमान की सादगी ने, बल्कि मासूम हर्षाली मल्होत्रा की मासूमियत भी लोगों को भावुक करती है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के चुटीले संवादों और कबीर खान के भारत-पाक संबंधों जैसे संवेदनशील मुद्दे को शानदार करीके से पेश करने के तरीके से 'बजरंगी भाईजान' ने पाकिस्तान के दर्शकों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed