फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bahubali Actress Anushka Shetty joins KOO App after Kangana Ranaut

अनुष्का शेट्टी: कंगना के बाद 'देवसेना' ने ज्वॉइन किया 'कू' एप, फैंस से कही ये बात

Tue, 22 Jun 2021 09:30 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 22 Jun 2021 09:30 PM IST
सार

  • बाहुबली फेम अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने हाल ही में कू एप ज्वॉइन किया है।
  • इसकी जानकारी अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। 

विज्ञापन
Bahubali Actress Anushka Shetty joins KOO App after Kangana Ranaut
अनुष्का शेट्टी, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी केवल दक्षिण में ही नहीं बल्कि उत्तर भारत में भी काफी मशहूर हैं। सिनेमा प्रेमी हिंदी भाषी लोग भी उनकी फिल्में बड़े शौक से देखते हैं। खासकर जबसे उन्होंने फिल्म बाहुबली में अपना दमदार अभिनय प्रदर्शन किया है, तबसे दर्शकों के जहन में उनकी अविस्मरणीय छाप पड़ी है। वो भले ही काम साउथ इंडस्ट्री में करती हैं, लेकिन उनके चाहने वाले पूरे भारत में है। अभिनेत्री ने बाहुबली ही नहीं बल्कि कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। अनुष्का अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। इस बार वह एक बेहद अलग वजह से लाइमलाइट में आई हैं।

विज्ञापन


दरअसल, बीते कुछ समय से नए नियमों को लेकर ट्विटर और भारत सरकार के बीच तनातनी चल रही है। सरकार ने ट्विटर से साफ शब्दों में कह दिया है कि उन्हें भारतीय कानून के अनुसार काम करना होगा। इस विवाद के बीच भारतीय सिलेब्रिटीज ने कू एप की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। बीते दिनों कंगना रणौत ने कू पर एंट्री ली थी। अब बाहुबली फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने इस एप को ज्वॉइन किया है। बता दें, इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये दी है। 

विज्ञापन

देखें अनुष्का शेट्टी का इंस्टाग्राम पोस्ट - 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaShetty (@anushkashettyofficial)



इंस्टाग्राम पर अनुष्का ने अपने कू एकाउंट की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'उम्मीद है, आप सब लोग अच्छे होंगे और सुरक्षित होंगे। मेरे आधिकारिक कू एकाउंट को जरूर फॉलो कीजिए, यहां जल्द ही कुछ मजेदार अपडेट्स आने वाले हैं। शुक्रिया।' बता दें, बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' कंगना रणौत ने अपना ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से बैन हो जाने के बाद कू एप की ओर कदम बढ़ाए थे।

Bahubali Actress Anushka Shetty joins KOO App after Kangana Ranaut
अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अनुष्का शेट्टी तेलुगु सिनेमा की एक चर्चित अदाकारा हैं और कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। बाहुबली के बाद अनुष्का की हॉरर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म भागमती रिलीज हुई थी। जिसके हिंदी रीमेक दुर्गामती में भूमि पेडनेकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 2020 में अनुष्का निशब्दम के लिए चर्चा में रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed