फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bade Achhe Lagte Hain 2: Niti Taylor Hiten Tejwani show goes off air final episode will telecast on 24 may

Bade Achhe Lagte Hain 2: बंद होने जा रहा 'बड़े अच्छे लगते हैं 2', फाइनल एपिसोड इस दिन होगा प्रसारित

Wed, 10 May 2023 05:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 10 May 2023 05:41 PM IST
सार

सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक 'कुछ दिनों पहले 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की स्टारकास्ट को बताया गया कि शो को आगे बढ़ाया जाएगा, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
Bade Achhe Lagte Hain 2: Niti Taylor Hiten Tejwani show goes off air final episode will telecast on 24 may
नीति टेलर-हितेन तेजवानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकप्रिय टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। दर्शकों का एक बड़ा वर्ग इस शो का दीवाना है। मगर, उनके लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। यह शो अब बंद होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' शो का आखिरी एपिसोड 24 मई, 2023 को टेलिकास्ट होगा। इसके बाद यह शो ऑफ एयर हो जाएगा।

विज्ञापन


हितेन तेजवानी ने कही यह बात
सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक 'कुछ दिनों पहले 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की स्टारकास्ट को बताया गया कि शो को आगे बढ़ाया जाएगा, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। ये शो ऑफ एयर होने जा रहा है।' 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में लखन का किरदार निभा रहे हितेन तेजवानी ने शो के ऑफ एयर होने पर प्रतिक्रिया दी है। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'मैं एकता कपूर का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे अच्छा रोल दिया। उन्होंने मुझे हमेशा अच्छा काम दिया है। मैं बालाजी टेलिफिल्स के साथ काम करना बहुत पसंद करता हूं। मैंने अपने सभी को-स्टार्स के साथ सीन्स शूट किए और हम अच्छे दोस्त बन गए।'
विज्ञापन

Vivek Oberoi: विवेक ने साउथ प्रोजेक्ट्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अच्छी फिल्मों के लिए कम फीस भी लेने को हूं तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


एकता कपूर को कहा शुक्रिया
हितेन तेजवानी से पूछा गया कि जब पता चला कि शो खत्म होने वाला है तो आपको कैसा लगा? इसके जवाब में एक्टर ने कहा, 'बेशक, बुरा लगा। यह किसी को भी अच्छा नहीं लगेगा। काश यह शो लंबा चलता'। इसके अलावा शो को लेकर हितेन तेजवानी से पूछा गया कि क्या आप लोगों ने किसी से पता किया कि सीजन 2 क्यों खत्म हो रहा है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'नहीं। हमने ऐसा नहीं किया। यह चीजें हमेशा प्रोड्यूसर और चैनल के बीच होती हैं।'
Bollywood: बिना हीरोइन के फिल्माई गईं ये बॉलीवुड फिल्में, दमदार कहानी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

नीति टेलर ने निकाला गुस्सा? 
सिर्फ हितेन ही नहीं, बल्कि नीति टेलर भी शो के खत्म होने की खबर से हैरान रह गई हैं। बता दें कि नीति शो में प्राची का किरदार निभा रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका कहना है, 'जब मुझे बताया गया कि हमारे ट्रैक खत्म हो रहे हैं और अब एक नया सीजन होगा तो मैं हैरान रह गई। एक मिनट तक मैं कुछ कह नहीं सकी। मैं मानती हूं कि लीप के बाद शो दर्शकों से जुड़ नहीं पाया, लेकिन यह सिर्फ एक एक्टर की गलती नहीं है। यह पूरी टीम है और शायद स्क्रिप्ट लेवल पर, शो ने काम नहीं किया।'
Jimmy Shergill: ‘कंगना अपने काम से काम रखें तो उनसे बेहतर अदाकारा कोई नहीं है’, जिमी शेरगिल ने कही खरी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed