फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Baahubali' Breaks All Box Office Records, Earns 250 Crore In Just Two Days

दो दिन में 'रईस' से भी अमीर हो गया 'बाहुबली'

Sun, 30 Apr 2017 12:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 30 Apr 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
'Baahubali' Breaks All Box Office Records, Earns 250 Crore In Just Two Days
बाहुबली 2
'बाहुबली 2' ने रिलीज के दिन ही ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे तोड़ना किसी भी फिल्म के लिए नामुमकिन होगा। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बंपर कमाई कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।
विज्ञापन


एसएस राजामौली की फिल्म ने अपने पहले दिन 121 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं कहा जा रहा है कि फिल्म ने अपने दूसरे दिन 150 करोड़ की कमाई की है। फिल्म तमिल, तेलुगु, मलायालम और हिंदी में रिलीज हुई थी। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि दो दिन में फिल्म 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो 'बाहुबली 2' भारतीय फिल्म इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। आज तक किसी फिल्म ने रिलीज के दो दिनों के अंदर इतनी कमाई नहीं की है। जिस तरह से फिल्म की बंपर कमाई जारी है उसे देख कर तो यही लग रहा है कि फिल्म 3 दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन आने अभी बाकी हैं। अगर अपने पहले हफ्ते के भीतर ही फिल्म हजार करोड़ कमा जाए तो किसी को हैरानी नहीं होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Baahubali Mega Review: रोमांच, रोमांस और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्‍शन
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर सिर्फ हिंदी की ही बात की जाए तो फिल्म ने 41 करोड़ की कमाई की है। ये 'दंगल' और 'सुल्तान' के पहले दिन के कलेक्शन से काफी ज्यादा है। आमिर खान की 'दंगल' ने अपने पहले दिन 29.50 करोड़ और सलमान की 'सुल्तान' ने 36 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म रिलीज से पहले ही सैटेलाइट और बाकी राइट्स से 500 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 750 करोड़ से ऊपर हो गई है।

ये भी पढ़ें: रिलीज होते ही 'बाहुबली 2' ने लगाई रिकार्डों की झड़ी, 11 नए रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed