फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana Wife Tahira Kashyap Will Direct Short Film Pinni Starring Neena Gupta

शॉर्ट फिल्म 'पिन्नी' का निर्देशन करेंगी ताहिरा कश्यप, नीना गुप्ता निभाएंगी मुख्य किरदार

Mon, 09 Dec 2019 03:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 09 Dec 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Wife Tahira Kashyap Will Direct Short Film Pinni Starring Neena Gupta
ताहिरा कश्यप - फोटो : amar ujala, mumbai

लेखिका, प्रोफेसर और रंगमंच कलाकार ताहिरा कश्यप का सिनेमा के प्रति प्रेम जगजाहिर है। पिछले साल शॉर्ट फिल्म 'टॉफी' के निर्देशन के बाद ताहिरा ने अपने देवर अपारशक्ति खुराना का म्यूजिक वीडियो 'कुड़िये नी' का भी निर्देशन किया है। अब फिर एक बार ताहिरा निर्देशक के तौर पर वापसी करने जा रही हैं। ताहिरा ने बीते दिनों शॉर्ट फिल्म 'पिन्नी' की शूटिंग खत्म की है। यह फिल्म जिंदगी के कुछ खास पहलुओं से जुड़ी हुई है। गुनीत मोंगा इस शॉर्ट फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी।

विज्ञापन

Ayushmann Khurrana Wife Tahira Kashyap Will Direct Short Film Pinni Starring Neena Gupta
नीना गुप्ता - फोटो : amar ujala, mumbai

इस फिल्म में अभिनेत्री नीना गुप्ता मुख्य किरदार निभाएंगी। फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प बात यह भी है कि इसमें निर्देशक से लेकर प्रोड्यूसर और कैमरा पर्सन सभी महिलाएं होंगी। कुल मिलाकर 'पिन्नी' में पूरी तरह से औरतों का क्रू नजर आने वाला है। इस बारे में ताहिर ने कहा, 'मुझे इस बात का अहसास तब तक नहीं हुआ था जब तक कि किसी और ने इस तरफ मेरा ध्यान नहीं खींचा। टीम की यह सबसे रोचक बात है। फिल्म की शूटिंग हमने 27-29 नवंबर के बीच घाटकोपर, मुंबई में पूरी की है।'

ताहिरा इस शॉर्ट फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, 'निर्देशक के तौर पर इस फिल्म का हिस्सा बनकर मैं काफी उत्साहित महसूस कर रही हूं। फिल्म के लिए हमारे पास एक बेहतरीन और काबिल क्रू के साथ एक शानदार कहानी है। नीना जी एक कमाल की अभिनेत्री हैं। निर्देशक के तौर पर उनके साथ काम करने में बहुत ही आनंद आया है। हम सभी के अनुभव को मिला भी दें तो उनका अनुभव हम सभी से अधिक है। उन्होंने अभी तक अपने करियर में कमाल का काम किया है। उन्होंने लंबे समय तक कैमरे के सामने काम किया है बावजूद इसके आज भी अच्छी स्क्रीप्ट उन्हें अपनी और आकर्षित करती है। वह सच्चे तौर पर एक ईमानदार कलाकार हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed