फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ayushmann khurrana is only indian to be chosen for time magazines 100 impact award

Ayushmann Khurrana: टाइम मैगजीन 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड के लिए फिर चुने गए आयुष्मान, तीन साल में दूसरी बार हुआ ऐसा

Wed, 13 Sep 2023 04:17 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 13 Sep 2023 04:17 PM IST
सार

अब आयुष्मान और उनके फैंस के लिए एक और खुशखबर है कि आयुष्मान को इस साल प्रतिष्ठित टाइम मैग्जीन के द्वारा प्रतिष्ठित टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड के लिए चुना गया है। बता दें कि ऐसा दूसरी बार हो रहा है। 

विज्ञापन
ayushmann khurrana is only indian to be chosen for time magazines 100 impact award
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल भी हो गई है, जिसका फैंस के साथ-साथ अभिनेता भी जश्न मना रहे हैं। साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ड्रीम गर्ल का यह सीक्वल है। फिल्म में आयुष्मान के साथ-साथ अनन्या पांडे भी नजर आई हैं। अब आयुष्मान और उनके फैंस के लिए एक और खुशखबर है कि आयुष्मान को इस साल प्रतिष्ठित टाइम मैग्जीन के द्वारा प्रतिष्ठित टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड के लिए चुना गया है। बता दें कि ऐसा दूसरी बार हो रहा है। 
विज्ञापन


दूसरी बार मिल रहा सम्मान
बता दें कि आयुष्मान इस साल टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड के लिए चुने जाने वाले एकमात्र भारतीय हैं। तीन साल में जब दूसरी बार हो रहा है कि जब मैग्जीन ने अभिनेता को सम्मानित किया है, जहां टाइम के लिए यह पहली बार है। बता दें कि डिसरप्टिव सिनेमा के अपने ब्रांड के माध्यम से भारत में कंटेंट को आगे बढ़ाने में उनके अमूल्य योगदान के साथ-साथ यूनिसेफ के राजदूत के रूप में बाल अधिकार संरक्षण के लिए उनके अनुकरणीय कार्य ने टाइम को उन्हें सम्मानित करने के लिए प्रेरित किया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Parineeti Chopra: दुल्हन बनने को तैयार परिणीति! परिवार संग उदयपुर होने वाली हैं रवाना?
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान ने दी प्रतिक्रिया
आयुष्मान ने इस बड़ी घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'यह दूसरी बार है कि प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने कैमरे के साथ-साथ कैमरे के बाहर भी मेरे काम को मान्यता देने के लिए चुना है। मैं टाइम मैगजीन के इस सम्मान से गौरवान्वित होने के साथ-साथ अभिभूत भी हूं, क्योंकि यह एक कलाकार और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले एक इंसान के रूप में मेरे मूल विश्वास प्रणाली को मान्य करता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed