फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana Become Ambassador For FICCI Frames Represent Media And Entertainment Industry Of India

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान बने फिक्की फ्रेम्स के ब्रांड एंबेसडर, इंडस्ट्री में नए नवाचार पर करेंगे फोकस

Thu, 23 Jan 2025 05:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 23 Jan 2025 05:47 PM IST
सार

आयुष्मान खुराना ने एक एक्टर के तौर अलग-अलग तरह की फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया है, साथ ही सोशल मैसेज भी दिए हैं। अब आयुष्मान को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है, वह फिक्की फ्रेम्स के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Become Ambassador For FICCI Frames Represent Media And Entertainment Industry Of India
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

जल्द ही फिक्की (FICCI) अपनी 25वीं एनिवर्सरी मनाने वाला है। फिक्की यानी फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, हर साल एक सम्मेलन करवाता है, इसमें अलग-अलग इंडस्ट्री के लोग शामिल होते हैं। इसी आयोजन के लिए आयुष्मान खुराना को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है, वह मीडिया-एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को रिप्रेजेंट करेंगे।

विज्ञापन

सम्मानित महसूस कर रहे हैं आयुष्मान 
फिक्की फ्रेम्स के ब्रांड एंबेसडर बनने पर आयुष्मान काफी खुश हैं। वो कहते हैं, ‘फिक्की फ्रेम्स की 25वीं एनिवर्सरी से पहले मुझे ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है, मैं इस बात को लेकर काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। जब मैं चंडीगढ़ से मुंबई आया था तो मेरी आंखों में सिर्फ सपने थे। मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि यहां तक पहुंच पाऊंगा। मैं फिक्की द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी से काफी खुश हूं। मैं उनके साथ मिलकर काम करने लिए पूरी तरह से तैयार हूं। हम मिलकर इंडस्ट्री में नए नवाचार पर काम करेंगे, इसे और बेहतर बनाने पर काम करेंगे।’ 

फिक्की के मंच पर ये सेलिब्रिटी भी आए
पहले भी कई इंटरनेशनल स्टार फिक्की फ्रेम्स के मंच पर नजर आ चुके हैं, इनमें हॉलीवुड एक्टर ह्यू जैकमैन शामिल हुए थे। फॉक्स के सीईओ जेम्स मर्डोक, मोशन पिक्चर एसोसिएशन ऑफ अमेरिका (एमपीएए) के चेयरमैन चार्ल्स एच. रिवकिन और नेशनल ज्योग्राफिक पार्टनर्स के चैयरमैन गैरी नेल भी फिक्की इवेंट का हिस्सा रहे हैं। बीबीसी ग्लोबल न्यूज के सीईओ जिम एगन और डिस्कवरी नेटवर्क इंटरनेशनल के चैयरमैन जेबी पेरेट भी फिक्की फ्रेम्स के मंच पर आ चुके हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)


ये है इस साल की थीम
इस साल फिक्की इवेंट की थीम ‘राइस: रीडिफाइन इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी, एक्सीलेंस’ रखी गई है। इसके जरिए फिल्मों की कहानियों को नए आयाम देने, क्रिएटिविटी को बढ़ाने और मीडिया, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने पर काम किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed