फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Awarapan 2 VS Batwara 1947: वर्ल्डवाइड 150 करोड़ पार हुई 'आवारापन 2', जानें 'बंटवारा 1947' का हाल

Thu, 20 Aug 2026 07:55 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 20 Aug 2026 07:55 AM IST
सार

Awarapan 2 VS Batwara 1947 Collection: फिल्म 'आवारापन' और 'बंटवारा 1947' एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुईं थीं। एक हफ्ते से पहले ही इन फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
Awarapan 2 VS Batwara 1947 box office Collection on day 6 know spider man brand new day earnings
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इमरान हाशमी की अदाकारी वाली फिल्म 'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा घटने लगा है। सनी देओल की अदाकारी वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' की कमाई में भी गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। जानिए 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने अब तक कितना कलेक्शन किया है?
Awarapan 2 VS Batwara 1947 box office Collection on day 6 know spider man brand new day earnings
आवारापन 2 मूवी रिव्यू - फोटो : X
'आवारापन 2' की कैसी रही कमाई?
  • ओपनिंग डे पर इसने 22 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
  • दूसरे दिन इस फिल्म ने 33.75 करोड़ रुपये कमाए।
  • तीसरे दिन इसने 26 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
  • चौथे दिन इसने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • पांचवें दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 9.75 करोड़ रुपये कमाए।
  • छठे दिन इसने 6.75 करोड़ रुपये जुटाए।
  • 'आवारापन 2' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 107.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
Awarapan 2 VS Batwara 1947 box office Collection on day 6 know spider man brand new day earnings
आवारापन 2 मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'आवारापन 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'आवारापन 2' ने अब तक वर्ल्डवाइड 153.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की अदाकारी वाली फिल्म 'आवारापन 2' के निर्देशक नितिन कक्कड़ हैं। इसमें शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं। इमरान हाशमी ने इसमें शिवम के किरदार में वापसी की है।
यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई 'आवारापन' की सीक्वल है।

इमरान हाशमी की सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'आवारापन 2'
फिल्म 'आवारापन 2' इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन चुकी है। इसने उनकी कई हिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

'दिमागी बनो, अंधभक्त नहीं', स्कूल अभियान की जीत पर प्रकाश राज ने सीजेपी का किया समर्थन; दीपके ने मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
Awarapan 2 VS Batwara 1947 box office Collection on day 6 know spider man brand new day earnings
'बंटवारा 1947' - फोटो : साभार@imdb
'बंटवारा 1947' ने कितना कमाया?
  • सनी देओल की अदाकारी वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' को शुरू में अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
  • पहले दिन इसने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • दूसरे दिन इसने 13.50 करोड़ रुपये कमाए।
  • तीसरे दिन यानी रविवार को इसकी कमाई 7.25 करोड़ रुपये रही।
  • चौथे दिन 'बंटवारा 1947' का कारोबार दो करोड़ रुपये रहा।
  • पांचवें दिन इसने 2.25 करोड़ रुपये जुटाए।
  • छठे दिन इसने 1.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
  • 'बंटवारा 1947' का कुल कलेक्शन 32.15 करोड़ रुपये हो चुका है।
सनी देओल, शबाना आजमी, करण देओल, प्रीति जिंटा और अली फजल जैसे सितारों से सजी फिल्म 'बंटवारा 1947' से बहुत उम्मीदें थीं। मगर, इस फिल्म की कमाई का आलम यह है कि अभी तक यह टोटल 50 करोड़ रुपये भी नहीं जुटा पाई है।
विज्ञापन
Awarapan 2 VS Batwara 1947 box office Collection on day 6 know spider man brand new day earnings
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : X
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' की कमाई भी अब घटने लगी है। इस फिल्म का कलेक्शन 450 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। 20वें दिन यानी मंगलवार को 'स्पाइडर मैन 4' ने 2.55 करोड़ रुपये की कमाई की। 21वें इसका कलेक्शन 1.80 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 473.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed