{"_id":"6178f799938fe44b8620165c","slug":"attack-bats-attack-amitabh-bachchan-s-house-jalsa-that-has-petrified-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"Attack: अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' पर हुआ चमगादड़ों का हमला, डरा हुआ है परिवार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Attack: अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' पर हुआ चमगादड़ों का हमला, डरा हुआ है परिवार
Wed, 27 Oct 2021 12:24 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं। इस शो के माध्यम से वह अपनी जिंदगी से जुड़ी अधिकतर बातों को शेयर करते हैं। इतना ही नहीं वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। हाल में ही अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनका परिवार इन दिनों बेहद डरा और परेशान है। दरअसर बिग बी ने अपने ब्लॉग के माध्यम से अपने फैंस को जानकारी दी कि उनके घर पर चमगादड़ों का हमला हो गया है।
विज्ञापन
बिग ने अपने ब्लॉग मे लिखा कि ' नहीं...मुझे EF brigade से कोई सलाह नहीं चाहिए... लेकिन आप लोगों के पास कुछ नया है, जो अब तक हमने ट्राई नहीं किया है तो उसे जरूर हमसे शेयर करें। अमिताभ आगे लिखते हैं 'हमने धुंआ किया, सैनिटाइज्ड लिक्विड छिड़का, इलेक्ट्रॉनिक रिपेलेंट गैजेट और इन सबसे ज्यादा प्रैक्टिकल है, eucalyptus के तेल का सभी जगह छिड़काव किया, लेकिन इन सब का कोई फायदा नहीं हुआ। दरअसल, ये कोई पहला मौका नहीं है जब जलसा पर चमगादड़ों ने हमला किया हो। इन दिनों जलसा में पेड़ पौधों ले लेकर दीवारों पर चमगादड़ लटके हुए हैं। जिससे घर के लोग डर गए हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
फैंस को दी फ्रैक्चर उंगली की जानकारी
केबीसी शो के दौरान अमिताभ बच्चन को फ्रैक्चर उंगली की वजह से चप्पल पहने हुए देखा गया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी थी। अमिताभ ने हाल में ही इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बीनेशन आउटफिट के साथ अपने नए फुटवियर दिखाए थे। पोस्ट के माध्यम से उन्होंने बताया था कि उनके पैर की उंगली फ्रैक्चर है जिस कारण उन्हें ब्लैक पेटेंट लेदर शूज छोड़ने पड़े।