{"_id":"64b8e66abb709f441f0aa647","slug":"atlee-shooting-for-some-action-sequences-for-jawan-shahrukh-khan-nayanthara-film-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jawan: जवान में फैंस को देखने को मिलेंगे शाहरुख के कई एक्शन सीक्वेंस, जानें कब पूरी होगी इनकी शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jawan: जवान में फैंस को देखने को मिलेंगे शाहरुख के कई एक्शन सीक्वेंस, जानें कब पूरी होगी इनकी शूटिंग
Thu, 20 Jul 2023 01:17 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:17 PM IST
सार
शाहरुख ने बीते मंगलवार को मुंबई में नयनतारा के साथ एक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग पूरी की। वहीं एटली और शाहरुख ने अंधेरी के यशराज स्टूडियो में कुछ पैच वर्क शूट शुरू किया है।
विज्ञापन
जवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
शाहरुख खान की फिल्म जवान का हाल ही में प्रिव्यू रिलीज हुआ है, जो कि फैंस को खूब पसंद आ रहा है। प्रिव्यू के बाद से फैंस में इस फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। शाहरुख के अलग-अलग लुक से लेकर एक्शन और जबरदस्त अपील तक इन सभी चीजों ने लोगों को फिल्म के लिए और अधिक उत्साहित कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि निर्देशक एटली ने शाहरुख के साथ मिलकर फिल्म को लेकर उत्सुकता को और बढ़ाने की पूरी योजना बनाई है।
इन तारीख तक पूरी होगी शूटिंग
रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख ने बीते मंगलवार को मुंबई में नयनतारा के साथ एक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग पूरी की। वहीं एटली और शाहरुख ने अंधेरी के यशराज स्टूडियो में कुछ पैच वर्क शूट शुरू किया है और इसमें अभी तीन दिन की शूटिंग बाकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख और एटली कुछ फिलर एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे हैं और यह शूटिंग 21 जुलाई को पूरी हो जाएगी। बता दें कि विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, नयनतारा और प्रियामणि सहित बाकी कलाकार पहले ही अपनी शूटिंग पूरी कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें- Oppenheimer Review: सिनेमा के एवरेस्ट पर पहुंचे क्रिस्टोफर नोलन, ध्रुवतारा बने सिलियन और रॉबर्ट डाउनी जूनियर
विज्ञापन
वीएफएक्स पर चल रहा काम
यह पहली बार है कि एटली हिंदी फिल्म में डेब्यू करेंगे। वहीं शाहरुख भी पहली बार नयनतारा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वहीं इस वक्त फिल्म के वीएफएक्स का काम चल रहा है। 'जवान' 7 सितंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु जैसी कई भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि फिल्म में दीपिका पादुकोण दो गानों में नजर आएंगी। वहीं यह भी खबर है कि शाहरुख इस फिल्म के लिए गाना भी गाएंगे।