फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Atlee kumar directorial Shah Rukh Khan released new Jawan promo features some amazing action scenes

Jawan: 'वो अंत है तो मैं काल हूं, वो तीर है तो मैं ढाल हूं', जवान से शाहरुख ने जारी किया नया प्रोमो

Wed, 13 Sep 2023 04:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 13 Sep 2023 04:17 PM IST
सार

 एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होती ही टिकट खिड़की पर कई बड़ी फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब हाल ही में, शाहरुख ने जवान का नया प्रोमो रिलीज किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Atlee kumar directorial  Shah Rukh Khan released new Jawan promo features some amazing action scenes
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। किंग खान की इस फिल्म को दर्शकों से बेहद प्यार मिल रहा है।  एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होती ही टिकट खिड़की पर कई बड़ी फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब हाल ही में, शाहरुख ने जवान का नया प्रोमो रिलीज किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जवान की सफलता के बीच शाहरुख ने रिलीज किया एक और प्रोमो

शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। फिल्म ने केवल छह दिनों में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये की कमाई को पार कर लिया है। 'जवान' की सफलता के बीच शाहरुख खान ने फिल्म का एक और प्रोमो शेयर किया है। नए प्रोमो में किंग खान के कुछ अद्भुत एक्शन सीक्वेंस और बेहतरीन डायलॉग्स हैं, जिसने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है।

विज्ञापन


Animal: इस वजह से निर्माताओं ने आगे बढ़ा दी 'एनिमल' की रिलीज डेट, 'जवान' से है खास कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ किंग खान का प्रोमो

शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर जवान प्रोमो साझा किया। इसमें शाहरुख खान और विजय सेतुपति एक-दूसरे का आमना-सामना करते नजर आते हैं। प्रोमो में शाहरुख लोगों से लड़ते नजर आ रहे हैं साथ ही बैकग्राउंड में अभिनेता एक दमदार डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। शाहरुख कहते हैं, ''वो अंत है तो मैं काल हूं, वो तीर है तो मैं ढाल हूं। हूं पुण्य पाप से परे, चिता से उठती आग हूं। जो ना तले वो श्राप हूं। मैं तुम्हारा बाप हूं।” प्रोमो शेयर करते हुए शाहरुख  ने लिखा, 'बेटा तो बेटा.. बाप रे बाप!! अब ना रुकना चलने दे।'


View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)


फिल्म में ये सितारे आए नजर

शाहरुख का यह प्रोमो फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। वहीं, कई लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या शाहरुख इस प्रोमो से सीक्वल अनाउंस कर रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान की 'जवान' को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। एटली की इस फिल्म में विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर जैसे बेहतरीन कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed