#AskSRK: फैन ने शाहरुख को दी FIR फाइल कराने की धमकी, अभिनेता बोले- प्लीज मत कराओ यार
अब शाहरुख ने अपने फैंस के लिए आज आस्क एसआरके सेशन चलाया, जिसपर लोगों के सवालों के अभिनेता ने मजेदार जवाब दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर खूब चर्चा में हैं। उनकी फिल्म ने देशभर में प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं वर्ल्डवाइड भी यह फिल्म बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फैंस को शाहरुख खान की फिल्म खूब पसंद आ रही है। अभी भी लोगों के सिर से पठान का क्रेज नहीं उतरा है। शाहरुख के कुछ फैंस तो उनकी फिल्म को 3-4 बार थिएटर में जाकर देख रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म को सुपरहिट करवाने के लिए मेकर्स दो बार फिल्म के दाम कम कर चुके हैं। अब शाहरुख ने अपने फैंस के लिए आज आस्क एसआरके सेशन चलाया, जिसपर लोगों के सवालों के अभिनेता ने मजेदार जवाब दिए।
इरफान खान की आई याद
शाहरुख खान सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए अक्सर आस्क एसआरके सेशन चलाते रहते हैं। इस दौरान फैंस उनसे मजेदार सवाल पूछते हैं, जिनके वो मजेदार जवाब देते हैं। इस दौरान एक फैन ने
अभिनेता से पूछा, दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने एकबार कहा था- हॉलीवुड के पास शाहरुख खान नहीं हैं। आप इस बारे में क्या सोचते हैं। इसपर अभिनेता ने जवाब दिया, मैं उनको याद करता हूं, वो एक प्यारे दोस्त थे।
I miss him he was a dear friend… https://t.co/ZKquVHcyLK
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) February 20, 2023
शाहरुख को मिली धमकी
एक अन्य फैन ने शाहरुख खान की सिक्स पैक एब्स की फोटो डाली और कैप्शन में लिखा, 'खान साहब एफआईआर फाइल करा रहा हूं आपके खिलाफ कि ये इंसान झूठ बोलता है कि ये 57 साल का है'। इसपर शाहरुख ने फैन को मजेदार रिप्लाई में लिखा, 'प्लीज मत कराओ यार...ठीक है मैं ही मान जाता हूं कि मैं 30 साल का हूं। अब मैंने तुमको सच्चाई बता दी है और इसीलिए मेरी अगली फिल्म का नाम जवान है'।
Please mat karo yaar. Theek hai main hi maan jaata hoon I am 30 years old. There I have now told you the truth..and that’s why, even my next film is called Jawan https://t.co/rIH1lnsAWm
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) February 20, 2023
इसे भी पढ़ें- Gulmohar: बत्रा परिवार की कहानी देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देगी फिल्म
पठान का कलेक्शन देखना है आदत
एक और फैन ने शाहरुख से पूछा, ऐसा क्यों लगता है कि आपकी सफलता हमारी सफलता है...सुबह उठकर ट्विटर खोलकर पठान का कलेक्शन देखना अब आदत सी हो गई है...उसका क्या किया जाए। इसपर अभिनेता ने जवाब दिया, आप सभी की बहुत कृपा है...पठान ने बहुत से लोगों को खुश किया है और इससे मुझे सबसे ज्यादा खुशी मिलती है।
That’s very kind of you all. #Pathaan has made many people happy and that makes me the happiest. https://t.co/k73zMZoAcC
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) February 20, 2023
ये है शाहरुख का लकी नंबर
एक अन्य फैन ने शाहरुख की का लकी नंबर उनसे पूछ डाला। इसके जवाब में अभिनेता ने कहा, इस वक्त तो 1000 से ऊपर कोई भी नंबर। दरअसल शाहरुख ने यह जवाब अपनी सुपरहिट फिल्म पठान के कलेक्शन से जोड़ते हुए दिया है।
Right now any number above 1000 ha ha ha #Pathaan https://t.co/aBGwPJapEn
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) February 20, 2023