फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ashram fame Tridha Choudhury danced with Pawan Singh on Babuni Tere Rang Mein song watch video

Video: ‘आश्रम’ की बबिता ने पवन सिंह के साथ लगाए ठुमके, दोनों की केमिस्ट्री देख हो जाएंगे हैरान

Tue, 04 Jan 2022 09:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 04 Jan 2022 09:56 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी का गाना 'बबुनी तेरे रंग में' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
Ashram fame Tridha Choudhury danced with Pawan Singh on Babuni Tere Rang Mein song watch video
त्रिधा चौधरी, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने वेब सीरीज ‘आश्रम’ से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। इस वेब सीरीज में त्रिधा चौधरी के बोल्ड अंदाज ने हर किसी के होश उड़ा दिए थे। ‘आश्रम’ में त्रिधा ने अभिनेता बॉबी देओल के साथ खूब इंटीमेट सीन दिए थे, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए। हर कोई उनके अंदाज का दीवाना हो गया था, जिसके बाद से त्रिधा चौधरी की हर तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रही है। त्रिधा भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये गाना फैंस के बीच धमाल मचा रहा है।

विज्ञापन

Ashram fame Tridha Choudhury danced with Pawan Singh on Babuni Tere Rang Mein song watch video
त्रिधा चौधरी, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पवन सिंह और त्रिधा का ये म्यूजिक वीडियो होली के त्योहार पर आधारित है, जो पिछले साल मार्च के महीने में रिलीज हुआ था। इस गाने का टाइटल ‘बबुनी तेरे रंग में’ है, जिसमें त्रिधा चौधरी पवन सिंह के साथ खूब डांस करती नजर आईं। इस गाने में एक्ट्रेस के लटके-झटकों ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया था। इतना ही नहीं, पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी भी काफी जम रही थी, जिस वजह से फैंस को पवन और त्रिधा का ये गाना खूब पसंद आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ashram fame Tridha Choudhury danced with Pawan Singh on Babuni Tere Rang Mein song watch video
त्रिधा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
यू-ट्यूब पर इस गाने के 15 मिलियन यानी 1.5 करोड़ व्यूज हो चुके हैं, जिससे साफ है कि दोनों के इस गाने ने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है। त्रिधा चौधरी और पवन सिंह के इस गाने को पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी सलीम-सुलेमान ने कंपोज किया है। इसके लिरिक्स डॉ. सागर ने लिखे हैं।
 
विज्ञापन

Ashram fame Tridha Choudhury danced with Pawan Singh on Babuni Tere Rang Mein song watch video
त्रिधा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
त्रिधा चौधरी ने वेब सीरीज ‘आश्रम’ में बबिता का किरदार निभाया था। इससे पहले वह कई बंगाली और तेलुगू फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। त्रिधा ने सीरियल ‘दहलीज’ में भी काम किया था, जिसे बहुत पसंद किया गया। वहीं, पवन सिंह की बात करें तो वह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरहिट अभिनेता हैं। उनकी फिल्मों और गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं, जो उनकी पॉपुलैरिटी का सबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed