फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Asha Bhosle Song Dum Maro Dum Ban And Win Best Playback Singer Awards

रेडियो पर बैन हुआ गाना, फिर जीता बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड; अब भी श्रोताओं को भाता है आशा भोसले का हिट गीत

Sun, 12 Apr 2026 03:26 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 12 Apr 2026 03:26 PM IST
सार

Asha Bhosle Ban Song: मशहूर और दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से संगीत जगत के एक सुनहरे दौर का अतं हो गया है। अपने संगीत करियर में उन्होंने बेहतरीन, हिट गीत गाए हैं। लेकिन आशा भाेसले का गाया एक गीत रेडियो पर बैन भी हुआ। फिर इस गीत के लिए उन्होंने बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भी मिला। जानिए, कौन सा था वो? 

विज्ञापन
Asha Bhosle Song Dum Maro Dum Ban And Win Best Playback Singer Awards
दिवंगत आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम@asha.bhosle

विस्तार

आशा भोसले ने अपने आवाज से बॉलीवुड के कई गीतों को यादगार और अमर बना दिया। आज भी उनके गीतों को श्रोता गुनगुनाते हैं। क्या आप जानते हैं कि आशा ताई के एक गाने को रेडियो पर बैन कर दिया गया था, दूरदर्शन से इसे हटा दिया गया था। लेकिन इस गाने के कारण उनकी शोहरत में और इजाफा हुआ। साथ ही बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी आशा ताई ने जीता था। 

विज्ञापन


देव आनंद की फिल्म में था वो हिट सॉन्ग
आशा भोसले का जो गाना विवादों में घिरा, जिसे बैन किया गया वह साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ में था। गाना था ‘दम मारो दम’। यह गाना उस वक्त खूब पॉपुलर हुआ। लेकिन इस गाने को रेडियो पर बैन कर दिया गया था। साथ ही दूरदर्शन ने इसे हटा दिया था। 

विज्ञापन


क्यों हटाया गया था यह गाना? 
फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ में देव आनंद, जीनत अमान और मुमताज लीड रोल में थे। ‘दम मारो दम’ गाने को आरडी बर्मन ने संगीत दिया था और आनंद बख्शी ने बोल लिखे थे। गाने में जीनत अमान को हिप्पी स्टाइल में चिलम का इस्तेमाल करते दिखाया गया था। इस गाने पर आरोप लगे थे कि इसमें नशे को ग्लैमराइज किया गया, इसका बुरा असर युवाओं पर होगा। कई संगठनों और अभिभावकों ने इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया। विवाद इतना बढ़ गया कि ऑल इंडिया रेडियो ने गाने पर बैन लगा दिया। जब फिल्म दूरदर्शन पर दिखाई गई तो ‘दम मारो दम’ गाने को पूरी तरह काट दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन


 

Asha Bhosle Song Dum Maro Dum Ban And Win Best Playback Singer Awards
आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम @asha.bhosle
फिर भी मिला बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड 
गाना ‘दम मारो दम’ कितना ही विवाद में रहा हो। लेकिन इस गाने को श्रोताओं ने खूब पसंद किया। आज भी आशा भोसले की आवाज में गाया यह गाना लोगों को पसंद है। उस वक्त भी इसी गाने के लिए उन्हें बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। यह गाना उनके करियर के बेहतरीन गानों में भी शामिल भी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed