फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aryan khan drugs case shahrukh khan son assured ncb during counseling that he will work for welfare of the poor

मुंबई: आर्यन खान ने एनसीबी से किया बड़ा वादा, कहा- कुछ ऐसा करूंगा, जिससे सबको होगा गर्व

Sat, 16 Oct 2021 11:48 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 16 Oct 2021 11:48 PM IST
सार

शाहरुख खान और उनका पूरा परिवार इन दिनों एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उनके बड़े बेटे आर्यन खान इन दिनों ड्रग्स केस मामले में जेल में हैं। हालांकि 20 अक्तूबर को आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है। तब तक उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
aryan khan drugs case shahrukh khan son assured ncb during counseling that he will work for welfare of the poor
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान और उनका पूरा परिवार इन दिनों एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उनके बड़े बेटे आर्यन खान इन दिनों ड्रग्स केस मामले में जेल में हैं। हालांकि 20 अक्तूबर को आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है। तब तक उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा। हालांकि इस केस के बीच रिपोर्ट्स की माने तो आर्यन खान ने नरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों से ये वादा किया था कि वो जेल से बाहर आने के बाद गरीबों की मदद करेंगे। हाल ही में आर्यन की काउंसलिंग हुई थी।

विज्ञापन


गरीबों की करेंगे मदद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने अपनी टीम के साथ आर्यन खान की काउंसलिंग की थी। अपनी इस काउंसलिंग के दौरान आर्यन खान ने एनसीबी से कहा कि वो जब जेल से बाहर निकेलेंगे तो वो कमजोर लोगों और गरीबों की मदद करेंगे। आर्यन ने इस दौरान एनसीबी से ये वादा भी किया कि वो ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे वो चर्चा में आएं।

विज्ञापन

aryan khan drugs case shahrukh khan son assured ncb during counseling that he will work for welfare of the poor
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन ने कहा एक दिन होगा गर्व

आर्यन खान ने नरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से बातचीत के दौरान ये भी कहा कि, ‘मैं एक दिन कुछ ऐसा जरूर करूंगा, जिससे आप सबको मुझपर गर्व होगा’। आर्यन खान के क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में आर्यन खान की जमानत याचिका पर मुंबई के सेशंस कोर्ट में गुरुवार को फिर से सुनवाई होगी। बता दें कि आर्यन खान की ओर से अमित देसाई और सतीश मानशिंदे, जबकि एनसीबी की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) अनिल सिंह ने दलीलें पेश की थीं।

इस कैदी नंबर से आर्यन को बुलाया जाता है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किसी भी कैदी को जेल में नाम से नहीं बुलाया जाता है और उन्हें नंबर से बुलाते हैं। ऐसे में आर्यन खान को भी जेल में एक नंबर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन खान का नंबर N956 है। आर्यन खान जेल में काफी अधिक परेशान हो रहे हैं और हर कैदी की तरह उन्हें भी जेल का खाना खाना पड़ रहा है। हालांकि आर्यन खान अपने ही घर के कपड़े पहन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed