फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun kapoor replaces Salman Khan in No Entry sequel

'नो इंट्री' के सीक्वल में अर्जुन कपूर ने किया सलमान को रिप्लेस, अगले साल शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Sat, 27 Oct 2018 06:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Oct 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
Arjun kapoor replaces Salman Khan in No Entry sequel
arjun kapoor, salman khan
2005 में आई निर्देशिक अनीस बज्मी की सुपरहिट फिल्म 'नो इंट्री' का सीक्वल बनने जा रहा है। वैसे तो इस फिल्म के सीक्वल बनाने की प्लानिंग काफी समय से चल रही है पर बात नहीं बन पा रही लेकिन अब इस फिल्म को लेकर खबर सामने आ रही है कि इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर काम करते नजर आएंगे। 
विज्ञापन

दरअसल अर्जुन कपूर ने फिल्म के सीक्वल में काम करने की मंजूरी दे दी है। इस फिल्म के सीक्वल की घोषणा करते हुए अनीस बज्मी ने कहा था कि सलमान बेहतरीन एक्टर हैं और वो उनके साथ ही इस सीक्वल पर काम करना चाहते हैं लेकिन यदि सलमान इस फिल्म में नहीं होंगे हम तब भी यह फिल्म बनाएंगे। नए एक्टर की तलाश करेंगे और उस हिसाब से स्टोरी लाइन को भी एडजस्ट किया जाएगा।

बता दें की फिल्म नो इंट्री में सलमान खान, फरदीन खान, अनिल कपूर, लारा दत्ता और बिपाशा बसु ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लेकिन अब खबरें है कि इस फिल्म के सीक्वल की कास्टिंग में अभी काफी बदलाव आने वाले हैं। फरदीन के रोल के लिए भी नए एक्टर की तलाश जारी है वहीं अभिनेत्रियों की कास्टिंग पर भी बातें चल रही हैं। सिर्फ अनिल कपूर और अर्जुन अब तक नो इंट्री में एंट्री के लिए कन्फर्म हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फिल्म को अर्जुन के पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस करेंगे जिन्होंने नो इंट्री भी प्रोड्यूस की थी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल सितंबर में शुरू होगी और फिल्म 2020 में रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed