फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor comes up with new show bal bak with baba janhvi kapoor will reveal secret in first episode

अर्जुन कपूर को भाने लगी डिजिटल मनोरंजन की दुनिया, नए शो के पहले एपिसोड में खुलेंगे जान्हवी के राज

Wed, 04 Aug 2021 01:21 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 04 Aug 2021 01:21 PM IST
सार

  • बक बक विद बाबा- नया शो ला रहे अर्जुन कपूर
  • पहले एपिसोड में बहन जान्हवी कपूर खोलेंगी कई राज
  • चैट शो में होंगे इंडस्ट्री को लेकर भी खुलासे

विज्ञापन
Arjun Kapoor comes up with new show bal bak with baba janhvi kapoor will reveal secret in first episode
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

अभिनेता अर्जुन कपूर ने इंटरनेट पर अपनी कूल डिजिटल प्रॉपर्टीज से हमेशा ही दर्शकों के साथ जुड़ाव बनाने की कोशिश की है। उन्होंने 'अर्जुन रेकमंड्स' लॉन्च किया था, जिसे उनके ढेरों प्रशंसकों ने फॉलो किया। इसके जरिये वो अपने इलेक्ट्रिक कंटेंट रेकमंडेशन्स देते हैं। अब वो एक और डिजिटल आईपी शुरू करने जा रहे हैं और इसका नाम है- 'बक बक विद बाबा।' इसमें अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के अपने दोस्तों एवं परिवार वालों के  बारे में बात करेंगे और ऐसी बातें बताएंगे जो शायद ही लोगों को पता होंगी।

विज्ञापन


अर्जुन ने कहा, “हम ऐसे डिजिटल युग में रहते हैं जहां सभी के पास कुछ कूल, बातचीत शुरू करने वाले कैम्पेन बनाने की आजादी है। मैं इंटरनेट पर अपने दर्शकों एवं फैंस के लिए हमेशा कुछ नया बनाने में सबसे आगे रहना पसंद करता हूं। मेरा हाल में आया डिजिटल आइपी सभी को उनके पसंदीदा स्टार्स के बारे में ऐसी बातों के बारे में बताएगा जिनके बारे में वो नहीं जानते।”

विज्ञापन

Arjun Kapoor comes up with new show bal bak with baba janhvi kapoor will reveal secret in first episode
पिता बोनी के साथ अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

''बक बक विद बाबा' की कंटेंट फॉर्मेट स्ट्रैटेजी के बारे में बताते हुए अर्जुन ने कहा, ''ये एक मजेदार, दिलचस्प और जानकारी देने वाला चैट सेशन है। इसमें मैं अपने परिवार वालों, दोस्तों और अपने साथ काम करने वाले लोगों के बारे में कुछ बातें बताऊंगा, जैसे कि उनकी पसंद-नापसंद क्या है, उनका पैशन क्या है, वगैरह वगैरह। इंडस्ट्री में हर कोई जानता है कि मैं एक चैटरबॉक्स हूं और मुझे बक बक करना कितना अच्छा लगता है। मैं किसी भी चीज के बारे में बात कर सकता हूं। इसलिये, मैंने इस डिजिटल आईपी का नाम दिया है 'बक बक विद बाबा।''

Arjun Kapoor comes up with new show bal bak with baba janhvi kapoor will reveal secret in first episode
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अर्जुन की बहन जान्हवी कपूर इस शो की पहली गेस्ट होंगी। इस बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा, ''दरअसल, हम एक फैशन मैगजीन की एक साथ शूटिंग कर रहे थे और अचानक ही मेरे दिमाग में यह आईडिया आया। उसने मेरे कुछ सवालों का बहुत अच्छे से जवाब दिया और पीछे नहीं हटी।''

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed