फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arjun kapoor and parineeti chopra reunite for dibaker banerjee film after five years

'इश्कजादे' के बाद फिर स्क्रीन शेयर करेंगे अर्जुन-परिणीति

Mon, 29 May 2017 11:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Mon, 29 May 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
arjun kapoor and parineeti chopra reunite for dibaker banerjee film after five years
पांच साल पहले आई फिल्म 'इशकजादे' में परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था हालांकि इसके बाद ये जोड़ी अभी तक किसी दूसरी फिल्म में साथ देखने को नहीं मिली। दोनो के फैंस के लिए अब एक अच्छी खबर है कि ये जोड़ी एक बार फिर सालों बाद फिल्म में लौट रही है। जी हां परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी जल्द ही एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर लौटने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


मुंबई मिरर की एक खबर के अनुसार दोनों जल्द ही दिबाकर बनर्जी की फिल्म में नजर आने वाले हैं। ये एक एक्शन रोमांस फिल्म है। यहां तक की दोनों ने जनवरी में फिल्म साइन भी कर दी। अर्जुन ने अपना बॉलीवुड डेब्यू भी परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म 'इशकजादे' से ही किया था।
विज्ञापन


अर्जुन अभी तक के अपने करियर में कई तरह के किरदार निभा चुके हैं। आने वाली फिल्म 'मुबारकन' में वो एक सरदार की भूमिका में नजर आने वाले हैं। हरियाणवी पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में जल्द अर्जुन आपके सामने आने वाले हैं। वही 'हाफ गर्लफ्रेंड' उन्होने बिहारी लड़के की भूमिका को भी बखूबी निभाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed