फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arijit Singh Retirement From Playback Singing Know Career Struggle Controversy With Salman Khan And Last Song

सलमान से विवाद ने छीने कई गाने, अब उन्हीं के लिए आखिरी गाना गाकर लिया रिटायरमेंट; पढ़ें अरिजीत से जुड़े किस्से

Wed, 28 Jan 2026 09:02 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 28 Jan 2026 09:02 AM IST
सार

Arijit Singh Retirement: संगीत जगत के मौजूदा दिग्गज अरिजीत सिंह ने अचानकर प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेकर हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां जानते हैं उनके शिखर से संन्यास तक के सफर के बारे में। साथ ही उनसे जुड़े कुछ किस्से…

विज्ञापन
Arijit Singh Retirement From Playback Singing Know Career Struggle Controversy With Salman Khan And Last Song
अरिजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गायकी की दुनिया में प्यार का पर्याय बन चुके सिंगर अरिजीत सिंह ने आज अपने सभी फैंस को अपने एक फैसले से हैरान कर दिया। अरिजीत ने आज अचानक प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कह दिया। उन्होंने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वो संगीत बनाना जारी रखेंगे, बस प्लेबैक सिंगर के तौर पर अब कोई नया काम नहीं लेंगे। अरिजीत के इस फैसले से उनके फैंस स्तब्ध हैं, तो वहीं हर संगीत प्रेमी पूरी तरह से हैरान है। इस मौके पर जानते हैं अरिजीत से जुड़े कुछ किस्से और कैसे हुई अरिजीत की संगीत में शुरुआत…

विज्ञापन

Arijit Singh Retirement From Playback Singing Know Career Struggle Controversy With Salman Khan And Last Song
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगिंग रियलिटी शो से की शुरुआत
25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जन्मे अरिजीत सिंह अभी सिर्फ 38 साल के हैं। 38 साल की उम्र में ही अरिजीत ने संगीत जगत की उन बुलंदियों को छुआ है, जिन तक कई कलाकार अपने पूरे करियर में पहुंचने की कोशिश करते रहते हैं। अरिजीत ने संगीत की दुनिया में अपनी शुरुआत साल 2005 में आए रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' से की थी। अरिजीत शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। हालांकि, वो शो जीत नहीं पाए थे। 'फेम गुरुकुल' में हार के बाद अरिजीत ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने रियलिटी शो '10 के 10 ले गए दिल' में हिस्सा लिया, जहां उनका मुकाबला फेम गुरुकुल और इंडियन आइडल के विनर्स से था। अरिजीत ने यह शो जीता और 10 लाख रुपये की प्राइज मनी से मुंबई में अपना रिकॉर्डिंग स्टूडियो बनाया। इस जीत ने उन्हें म्यूजिक प्रोड्यूसर और सिंगर के रूप में नई शुरुआत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Arijit Singh Retirement From Playback Singing Know Career Struggle Controversy With Salman Khan And Last Song
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

‘फिर मोहब्बत’ से बॉलीवुड में डेब्यू
अरिजीत का बॉलीवुड डेब्यू 2011 में ‘मर्डर 2’ फिल्म के गाने ‘फिर मोहब्बत’ से हुआ, जिसे मिथुन ने कंपोज किया था। यह गाना 2009 में रिकॉर्ड हुआ था, लेकिन 2011 में रिलीज हुआ। इस गाने ने अरिजीत को पहचान दिलाई और म्यूजिक डायरेक्टर्स की नजर में लाया। यह गाना उनकी मेहनत और धैर्य का नतीजा था, क्योंकि उस समय वे प्रीतम जैसे डायरेक्टर्स के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे।

यह खबर भी पढ़ेंः Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, प्यार देने के लिए फैंस का जताया आभार

‘तुम ही हो’ गाने ने बदली किस्मत
2013 में आशिकी 2 का गाना ‘तुम ही हो’ अरिजीत सिंह के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस गाने को म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन ने कंपोज किया था और प्रीतम की सलाह पर अरिजीत को यह गाना मिला। यह गाना पहले किसी बड़े सिंगर के लिए विचार किया जा रहा था। जैसा कि उस समय बड़े प्रोजेक्ट्स में आम था। लेकिन अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज में इस गाने को अमर बना दिया। ये गाना आज भी रोमांटिक गानों की लिस्ट में टॉप पर रहता है। इस गाने ने अरिजीत सिंह को रातोंरात स्टार बना दिया। इसके लिए उन्हें अपने करियर का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

विज्ञापन

Arijit Singh Retirement From Playback Singing Know Career Struggle Controversy With Salman Khan And Last Song
सलमान खान और अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के साथ 2014 का विवाद
2014 में एक अवॉर्ड शो में अरिजीत सिंह और सलमान खान के बीच हुई तल्खी ने सुर्खियां बटोरीं थीं। अरिजीत ‘आशिकी 2’ के गाने ‘तुम ही हो’ के लिए अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंचे। इस दौरान वह कैजुअल कपड़ों और चप्पल में देर से आए। सलमान शो होस्ट कर रहे थे और उन्होंने मजाक में पूछा, 'सो गए थे क्या?' अरिजीत ने जवाब दिया, 'आप लोगों ने सुला दिया।' इस टिप्पणी को सलमान ने अपनी होस्टिंग पर तंज माना। इसके बाद सलमान ने कथित तौर पर अरिजीत को अपनी फिल्मों में गाने से रोक दिया था।

‘सुल्तान’ के गाने का रिजेक्शन
सलमान खान के साथ विवाद का असर अरिजीत के करियर पर पड़ा। 2016 में सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ के लिए अरिजीत ने ‘जग घूमेया’ गाना रिकॉर्ड किया था। लेकिन नाराजगी की वजह से सलमान ने इसे हटवाकर राहत फतेह अली खान से गवाया। अरिजीत ने फेसबुक पर सार्वजनिक माफी मांगी, लेकिन सलमान का गुस्सा कई साल तक बना रहा। अरिजीत ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने सलमान से माफी मांगी और गाने को रिलीज करने की गुजारिश की। उन्होंने लिखा, 'मैं आपके साथ एक गाना गाकर रिटायर होना चाहता हूं', लेकिन सलमान नहीं माने। यह घटना अरिजीत के लिए भावनात्मक रूप से कठिन थी। हालांकि, अब जब अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लिया है, तो उनका आखिरी गाना सलमान खान की ही फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ का गाना ‘मातृभूमि’ है।

‘इंशाअल्लाह’ में नहीं मिला मौका
2019 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' में सलमान खान और आलिया भट्ट थे, जो फिल्म बाद में रद्द हो गई। इस फिल्म को लेकर खबरें थीं कि सलमान के साथ विवाद के कारण संजय लीला भंसाली ने अरिजीत को इस फिल्म में गाने का मौका नहीं दिया, क्योंकि वो सलमान को नाराज नहीं करना चाहते थे। यह अरिजीत और भंसाली के पहले सफल सहयोग 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के ‘मुस्कुराहट’ जैसे गाने को देखते हुए निराशाजनक था।

Arijit Singh Retirement From Playback Singing Know Career Struggle Controversy With Salman Khan And Last Song
अरिजीत सिंह और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

‘टाइगर 3’ में सलमान के साथ सुलह
लंबे समय तक चले विवाद के बाद 2023 में 'टाइगर 3' में अरिजीत ने सलमान के लिए गाना गाया, जिससे उनके बीच सुलह की खबरें सामने आईं। 2025 में सलमान की फिल्म सिकंदर के गाने ‘हम आपके बिना’ में भी अरिजीत की आवाज सुनाई दी। यह गाना हिट रहा और इसने दोनों के बीच पुराने मतभेद खत्म होने का संकेत दिया। यह अरिजीत के लिए एक बड़ा मौका था, जो पहले सलमान की फिल्मों में उन्हें नहीं मिलता था। इसके बाद अब उन्होंने हाल ही में ‘बैटल ऑफ गलवां’ के गीत ‘मातृभूमि’ में भी आवाज दी है।

सलमान ने अरिजीत को बताया था अपना दोस्त
पिछले साल ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड में कॉमेडियन रवि गुप्ता बतौर स्पेशल गेस्ट आए थे । तब सलमान से मिलते ही रवि ने मजाक में कहा था, ‘मैं आपसे मिलने से थोड़ा डर रहा था।’ सलमान खान ने पूछा, क्यों? तो रवि ने हंसते हुए जवाब दिया था, ‘क्योंकि मैं अरिजीत सिंह जैसा दिखता हूं।’ यह सुनकर सलमान खान समेत सभी ठहाके मारकर हंस पड़े। लेकिन इसके बाद सलमान ने कहा था, ‘अरिजीत और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। जो गलतफहमी थी, वह मेरी तरफ से थी। बाद में उसने मेरे लिए गाने भी गाए। टाइगर में गाया था और अब गलवान में गा रहा है।’ 

Arijit Singh Retirement From Playback Singing Know Career Struggle Controversy With Salman Khan And Last Song
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

जब अंडरवर्ल्ड से मिली धमकी
अरिजीत की लोकप्रियता के साथ उनकी जिंदगी में कुछ खतरनाक मोड़ भी आए। 2016 में खबरें आई थीं कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से पांच करोड़ रुपये की उगाही के लिए धमकी भरा कॉल आया था। इस घटना ने उनके फैंस को परेशान कर दिया, लेकिन अरिजीत ने इस मामले पर ज्यादा खुलकर बात नहीं की। उनकी सादगी और मेहनत ने उन्हें इस तरह की चुनौतियों से उबरने में मदद की।

अरिजीत सिंह के अवॉर्ड्स
अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त के सबसे बड़े गायकों में शुमार हैं। उनके अवॉर्ड्स की बात करें तो वो दो बार बेस्ट प्लेबैक सिंगर के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुके हैं। इसके अलावा उनके खाते में आठ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी शामिल हैं। इसके अलावा भी अरिजीत ने आईफा समेत कई सम्मान अपने नाम किए हैं। उन्हें साल 2025 में भारत सरकार द्वारा देश के चौथे सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed