फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arijit Singh Announces Retirement From Playback Singing Say Thanks To Fans Everyone Getting Shocked

Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, प्यार देने के लिए फैंस का जताया आभार

Tue, 27 Jan 2026 08:56 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 27 Jan 2026 08:56 PM IST
सार

Arijit Singh Retirement: मौजूदा वक्त में अपने करियर के शिखर पर मौजूद सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने एक फैसले से फैंस को हैरान कर दिया है। उन्होंने गायकी को अलविदा कह दिया है। जानिए क्या कुछ कहा सिंगर ने…

विज्ञापन
Arijit Singh Announces Retirement From Playback Singing Say Thanks To Fans Everyone Getting Shocked
अरिजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौजूदा वक्त के सबसे बड़े गायकों में शुमार अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया से रिटायरमेंट ले लिया है। अरिजीत सिंह ने एक पोस्ट के माध्यम से ये बताया कि अब वो प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने अपने इस सफर को एक खूबसूरत यात्रा बताया। अरिजीत सिंह के इस फैसले से फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई हैरान रह गया है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
अरिजीत सिंह ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दी कि वो प्लेबैक सिंगिंग से पूरी तरह से अलविदा कह रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘हैलो, आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने वर्षों तक श्रोताओं के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं लूंगा। मैं इस पेशे को अलविदा कह रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh)


 

Arijit Singh Announces Retirement From Playback Singing Say Thanks To Fans Everyone Getting Shocked
सिंगर अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@arijitsingh
संगीत बनाना जारी रखेंगे
इससे पहले गायक ने अपने निजी एक्स अकाउंट Atmojoarjalojo पर कई ट्वीट करके यह घोषणा की थी। उन्होंने यह भी कहा, ‘भगवान मुझ पर बहुत मेहरबान रहे हैं। मैं अच्छे संगीत का प्रशंसक हूं और भविष्य में एक छोटे कलाकार के रूप में और भी सीखूंगा और अपने दम पर और भी काम करूंगा। आपके समर्थन के लिए एक बार फिर धन्यवाद। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि मैं संगीत बनाना बंद नहीं करूंगा।’ अरिजीत ने स्पष्ट किया कि वो सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले रहे हैं। लेकिन वो संगीत बनाना जारी रखेंगे।

Arijit Singh Announces Retirement From Playback Singing Say Thanks To Fans Everyone Getting Shocked
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @arijitsingh
2011 में की बॉलीवुड में शुरुआत, दिए कई सुपरहिट रोमांटिक गाने
अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त में इंडस्ट्री के सबसे बड़े गायकों में शुमार हैं। यही नहीं उन्हें प्यार का पर्याय माना जाता है। उनका गाया हर रोमांटिक गाना सुपरहिट है। यही कारण है कि अरिजीत की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। गायक के अलावा अरिजीत एक संगीतकार, संगीत निर्माता भी हैं। उन्होंने 2005 में रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में भाग लेकर अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने 2011 में ‘मर्डर 2’ के गाने 'फिर मोहब्बत' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। अरिजीत ने 'तुम ही हो', 'बिनते दिल', ‘चन्ना मेरेया’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’, 'केसरिया' ‘तेरे इश्क में’ ‘गहरा हुआ’ जैसे कई यादगार गाने दिए हैं। उन्हें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें 2025 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed