फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Archana Puran Singh Parmeet Sethi Promotes Son Aaryamann Girlfriend actress Yogita Bihani Upcoming Film Vadh 2

Yogita Bihani Movie: अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने किया होने वाली बहू की फिल्म का प्रमोशन; वीडियो वायरल

Thu, 05 Feb 2026 04:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 05 Feb 2026 04:36 PM IST
सार

Yogita Bihani Video: अभिनेत्री योगिता बिहानी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वध 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह इसका प्रमोशन करते दिखे।

विज्ञापन
Archana Puran Singh Parmeet Sethi Promotes Son Aaryamann Girlfriend actress Yogita Bihani Upcoming Film Vadh 2
सेठी परिवार के साथ योगिता बिहानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बेटे आर्यमन सेठी की मंगेतर योगिता बिहानी अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। योगिता की अगली फिल्म है, 'वध 2'। इसमें नीना गुप्ता और संजय मिश्रा अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कास्ट इसके प्रमोशन में जुटी है। अर्चना और परमीत ने भी होने वाली बहू की फिल्म का प्रचार किया है। 

विज्ञापन

Archana Puran Singh Parmeet Sethi Promotes Son Aaryamann Girlfriend actress Yogita Bihani Upcoming Film Vadh 2
सेठी परिवार के साथ योगिता बिहानी - फोटो : इंस्टाग्राम

गेम खेलते-खेलते कर दिया प्रमोशन
योगिता बिहानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे आर्यमन, आयुष्मान, अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के साथ 'डंब शेराज' गेम खेल रही हैं। एक्ट्रेस उन्हें कुछ ऐसे संकेत देती हैं कि सभी उनकी आगामी फिल्म के नाम का अनुमान लगाते हैं। इसके बाद योगिता कहती हैं, 'इन लोगों ने तो फिल्म का नाम गेस कर लिया है, अब आप भी जाकर थिएटर्स में 'वध 2' देखिए'। इसके बाद सभी सदस्य ताली बजाने लगते हैं।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yogita Bihani (@iyogitabihani)




कब रिलीज होगी 'वध 2'?
इस वीडियो पर नेटिजन्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं और नेटिजन्स योगिता को सपोर्ट कर रहे हैं। 'वध 2' फिल्म  06 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई 'वध' का ही सीक्वल है। 'वध 2' का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है। बात करें योगिता और आर्यमन के रिलेशन की तो दोनों बीते वर्ष अगस्त में सगाई कर चुके हैं। फिलहाल दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं योगिता बिहानी?
योगिता बिहानी भी इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा हैं। उनका एक्टिंग सफर छोटे पर्दे से शुरू हुआ और अब वे बड़े पर्दे की चर्चित एक्ट्रेस बन चुकी हैं। साल 2023 में योगिता 300 करोड़ी बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा रही हैं। योगिता बिहानी राजस्थान से आती हैं। उनका जन्म 07 अगस्त 1995 को बीकानेर के मारवाड़ी परिवार में हुआ। उनकी परवरिश और पढ़ाई दिल्ली में हुई। योगिता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की। इसके बाद वे फरीदाबाद में एक रेडफूडी स्टार्टअप से जुड़ गईं और 2016 तक काम किया है। योगिता ने साल 2017 में अपनी अभिनय पारी शुरू की। कुछ टीवी शो के बाद योगिता को 'एके वर्सेज एके' (AK vs AK)' और 'विक्रम वेधा जैसी फिल्मों में भी देखा गया। मगर, योगिता को असली पहचान साल 2023 में आई फिल्म 'द केरल स्टोरी' से मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed