फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka's hot look in bombay velvet

सिल्वर कलर की शार्ट ड्रेस में दिखा अनुष्का का हॉट लुक

Tue, 14 Apr 2015 08:31 AM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
Anushka's hot look in bombay velvet

अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म में दर्शकों को अपने हॉट लुक से चौंकाने वाली हैं। उनका यह लुक उनकी फिल्म के गाने के फर्स्ट लुक में दिखा। जिसमें वो एक सिल्वर कलर के शार्ट ड्रेस में बिल्कुल हॉट लग रही हैं।

विज्ञापन


दअरसल, अनुराग कश्यप की रणबीर कपूर व अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म बॉम्बे वेलवेट के गाने का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। ट्रेलर के बाद आए रेट्रो सांग 'जाता कहां है दीवाने' के बाद अब ‘मोहब्बत बुरी बीमारी है’ की कुछ झलकियां सामने आई हैं।
विज्ञापन


वहीं फिल्म में जॉनी बलराज का किरदार निभा रहे रणबीर का लुक भी अलग दिख रहा है। इन्हें देख ऐसा लगता है कि फिल्म का दूसरा गाना भी जबरदस्त होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

... और भावुक हो गई अनुष्का

Anushka's hot look in bombay velvet

गौरतलब है कि बांबे वेल्वेट ज्ञान प्रकाश की किताब मुंबई फैबल्स का फिल्मी रूप है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बांबे वेल्वेट’ रोमांस-रोमांच से भरपूर है। फिल्म में अनुष्का शर्मा के अलावा रणबीर कपूर, करण जौहर और के के मेनन ने भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 15 मई को रीलिज होगी।

इससे पहले फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर अनुष्का भावुक हो गई थी। उन्होंने फिल्म में एक जैज गायिका की भूमिका निभाई है।

शूटिंग पूरी होने के बाद हुई घटना के बारे में ट्विटर पर अनुष्का अपनी भावनाएं साझा की। उन्होंने लिखा था कि कल रात 'बॉम्‍बे वेलवेट' की शूटिंग पूरी हो गई। अब तक की सबसे अच्छी फिल्म टीम से विदा लेना बेहद मुश्किल हो रहा था। यह पल मेरे लिए बेहद खास था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed